Nitin Nabin Varanasi Visit : काशी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ ने किया अभिनंदन

Nitin Nabin Varanasi Visit : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के काशी आगमन पर वाराणसी में भव्य स्वागत हुआ। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया, जबकि शहरभर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Nitin Nabin Varanasi Visit : वाराणसी, 28 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम काशी आगमन पर पूरे शहर में भव्य स्वागत का माहौल देखने को मिला। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं पहुंचकर उनकी अगवानी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Nitin Nabin Varanasi Visit : एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित कई अन्य नेता शामिल रहे।

Nitin Nabin Varanasi Visit : इसके बाद एयरपोर्ट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक के पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

Nitin Nabin Varanasi Visit : बाबतपुर तिराहे, शिवपुर, अतुलानंद, मैदागिन सहित कई प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग नेताओं के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। मैदागिन चौराहे पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Nitin Nabin Varanasi Visit : वहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह और उत्सव का माहौल बना रहा।राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह काशी दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *