PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान मैदागिन चौराहे पर भव्य स्वागत हुआ। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु से मुलाकात कर पीएम ने उनका कुशलक्षेम जाना।

PM Modi Varanasi Visit : वाराणसी, 29 अप्रैल। Narendra Modi के दो दिवसीय काशी दौरे के दौरान बुधवार सुबह एक खास दृश्य मैदागिन चौराहे पर देखने को मिला। जब प्रधानमंत्री का काफिला बरेका गेस्ट हाउस से Kashi Vishwanath Temple की ओर बढ़ रहा था, तभी मैदागिन चौराहे के पास उनके काफिले की गति कुछ सेकंड के लिए धीमी हो गई। इस

PM Modi Varanasi Visit : दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री Dayashankar Mishra Dayalu अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने गाड़ी की गति धीमी कर मंत्री से अभिवादन स्वीकार किया और बाद में मंदिर परिसर में पहुंचकर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
PM Modi Varanasi Visit : मैदागिन चौराहे पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला वहां पहुंचा, “हर हर महादेव” के गगनभेदी उद्घोष के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री का काफिला इसके बाद सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर रवाना हो गया। उनके पीछे आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु का काफिला भी मंदिर परिसर की ओर बढ़ा, जहां दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त मुलाकात हुई।
PM Modi Varanasi Visit : स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से नीरज जायसवाल, गौरव राठी, संजय विश्वंभरी, सुधीर त्रिपाठी, जितेंद्र कुशवाहा, संतोष सैनी, दिलीप यादव, संजय मिश्रा, दिनेश दीनू, लवकुश वर्मा, शिव शंकर केसरी, जय विश्वकर्मा, जितेंद्र राय, राहुल पांडेय, सौरभ राय, अरुण पांडेय, पवन कनौजिया, प्रमोद राय, सौरभ पाठक, संजय चौरसिया, सुशील सेठ, राजेश वर्मा, अवध नारायण राय, रजत केसरी, प्रदीप मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।