PM Modi Varanasi GI Tag Gifts : नारी वंदन सम्मेलन में काशी की कला का जलवा- Narendra Modi को संसद भवन का काष्ठ मॉडल समेत 6 GI टैग उपहार

PM Modi Varanasi GI Tag Gifts : वाराणसी के नारी वंदन सम्मेलन में पीएम मोदी को काशी की पारंपरिक कला से जुड़े 6 GI टैग उत्पाद और संसद भवन का काष्ठ मॉडल भेंट किया गया, जानें पूरी खबर।

PM Modi Varanasi GI Tag Gifts : वाराणसी में आयोजित नारी वंदन सम्मेलन के दौरान उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब मातृशक्ति ने काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक शिल्पकला को अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पहली बार प्रधानमंत्री को एक साथ छह जीआई (Geographical Indication) टैग प्राप्त हस्तशिल्प उत्पाद भेंट किए गए, जो काशी के कारीगरों की उत्कृष्ट कला और परंपरा का जीवंत प्रदर्शन था।

PM Modi Varanasi GI Tag Gifts : कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण काष्ठ कला से निर्मित नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष का सूक्ष्म मॉडल रहा। इस अद्भुत कलाकृति को बनारस के युवा शिल्पी राजकुमार ने अपने सहयोगियों संजय प्रजापति और सनोज पेंटर के साथ महज एक सप्ताह में तैयार किया। लगभग 24 इंच के इस मॉडल को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या द्वारा प्रधानमंत्री को भेंट किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

PM Modi Varanasi GI Tag Gifts : इसके अलावा रामनगर के स्टेट अवॉर्डी शिल्पी बच्चा लाल मौर्य द्वारा तैयार “मोर के भीतर मोर” नामक सॉफ्ट स्टोन जाली क्राफ्ट की कलाकृति भी भेंट की गई, जो अपनी बारीकी और शिल्प कौशल के लिए खास रही। काष्ठ कला से बनी पंचमुखी गणेश प्रतिमा और बनारसी जरदोजी से सुसज्जित संसद भवन की फ्रेमयुक्त कलाकृति ने पारंपरिक कला और आधुनिक प्रतीकों का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

PM Modi Varanasi GI Tag Gifts : साहित्यकार नीरजा माधव ने नमो घाट का प्रतीक चिह्न प्रधानमंत्री को भेंट किया, जबकि पेपर मैशे से निर्मित मां दुर्गा का भव्य मुखौटा भी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बना। इन उपहारों ने काशी की विविध कला शैलियों और सांस्कृतिक पहचान को एक मंच पर प्रस्तुत किया।

PM Modi Varanasi GI Tag Gifts : कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की झलक भी स्पष्ट रूप से देखने को मिली। मंच पर 14 महिला ग्राम प्रधानों ने प्रधानमंत्री के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही नगर निगम की 22 महिला पार्षदों ने भी मंच साझा किया, जो स्थानीय प्रशासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है।

PM Modi Varanasi GI Tag Gifts : इसके अलावा चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य और सामाजिक सेवा से जुड़ी कई प्रबुद्ध महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इनमें डॉक्टर, प्रोफेसर, लेखिकाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहीं, जिन्होंने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

PM Modi Varanasi GI Tag Gifts : यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण का संदेश देता है, बल्कि काशी की पारंपरिक कला और कारीगरों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *