PM Modi Varanasi Roadshow : वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो, जगह-जगह पुष्प वर्षा, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों से स्वागत। काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन और रुद्राभिषेक।

PM Modi Varanasi Roadshow : वाराणसी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, शहर बना उत्सव का केंद्र
PM Modi Varanasi Roadshow : वाराणसी में बुधवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi के दूसरे दिन के दौरे के दौरान भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो की शुरुआत बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से हुई और इसका समापन प्रसिद्ध Kashi Vishwanath Temple में होगा, जहां प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक करेंगे।

PM Modi Varanasi Roadshow : सड़क किनारे उमड़ा जनसैलाब

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर वाराणसी की सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। जगह-जगह लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए घंटों पहले से खड़े नजर आए। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पूरे रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। शहर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

PM Modi Varanasi Roadshow : पांच प्रमुख स्थानों पर भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, मंत्रियों और विधायकों द्वारा पांच प्रमुख स्थानों पर प्रधानमंत्री का विशेष स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार, रोड शो के दौरान पीएम मोदी बंगाली समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं, जिससे कार्यक्रम को और भी खास बनाया गया।

PM Modi Varanasi Roadshow : काशी से हरदोई तक का कार्यक्रम

रोड शो समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से एयरपोर्ट पहुंचें और वहां से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के साथ हरदोई के लिए रवाना हो गए। हरदोई में प्रधानमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया । लगभग 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा और उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

PM Modi Varanasi Roadshow : काशी से खास जुड़ाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी से विशेष जुड़ाव रहा है। यह उनके कार्यकाल के दौरान काशी का 54वां दौरा है, जबकि वर्ष 2026 का यह पहला दौरा है। इससे पहले वे नवंबर 2025 में वाराणसी आए थे। प्रधानमंत्री के इस मेगा रोड शो ने एक बार फिर काशी में राजनीतिक और सांस्कृतिक उत्साह को नई ऊर्जा दी है।