QS Asia Ranking 2027: IIT BHU ने हासिल की 219वीं रैंक, 18 स्थान का सुधार

QS Asia Ranking 2027: आईआईटी बीएचयू ने QS एशिया रैंकिंग 2027 में 18 स्थानों की छलांग लगाकर 219वीं रैंक हासिल की। दक्षिण एशिया में भी 49वें से 38वें स्थान पर पहुंचा संस्थान।

QS Asia Ranking 2027: QS एशिया रैंकिंग में IIT-BHU की बड़ी छलांग, 18 पायदान चढ़कर 219वीं रैंक पर पहुंचा; दक्षिण एशिया में भी बनाई मजबूत पहचान

QS Asia Ranking 2027: वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बीएचयू), वाराणसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक और शोध क्षमता का दम दिखाया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स एशिया 2027 में संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्थानों की छलांग लगाई है। पिछले वर्ष 237वें स्थान पर रहने वाला आईआईटी बीएचयू इस बार एशिया की रैंकिंग में 219वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, दक्षिण एशिया की रैंकिंग में भी संस्थान ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज करते हुए 49वें स्थान से 38वां स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि आईआईटी बीएचयू के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि एशिया की उच्च शिक्षा व्यवस्था में लगातार प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। इसके बावजूद संस्थान ने शोध, अकादमिक प्रतिष्ठा और रोजगार देने वाली कंपनियों के बीच अपनी साख के दम पर बेहतर प्रदर्शन किया है। क्यूएस की ओर से जारी वर्ष 2027 की एशिया रैंकिंग में कुल 1,722 उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है। इनमें भारत के 325 संस्थान भी शामिल हैं।

QS Asia Ranking 2027: शोध और अकादमिक प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय सुधार

आईआईटी बीएचयू की इस उपलब्धि में शोध और अकादमिक प्रदर्शन की अहम भूमिका रही है। संस्थान की रैंकिंग समिति के उपाध्यक्ष प्रो. विकास कुमार दुबे ने बताया कि विभिन्न मूल्यांकन मानकों पर संस्थान ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रति संकाय शोध पत्र (Papers per Faculty) के मानक में आईआईटी बीएचयू ने तीन स्थानों का सुधार करते हुए 18वीं रैंक हासिल की है।

इसी तरह नियोक्ता प्रतिष्ठा (Employer Reputation) के क्षेत्र में संस्थान ने 50 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है। इस मानक पर आईआईटी बीएचयू को 163वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि उद्योग जगत और नियोक्ताओं के बीच संस्थान से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता और पेशेवर क्षमताओं को बेहतर पहचान मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *