Microtek College Varanasi Placement : वाराणसी : माइक्रोटेक कॉलेज के 20 छात्रों का प्लेसमेंट, 15 को IT इंटर्नशिप, 28 लाख तक का पैकेज

Microtek College Varanasi Placement : वाराणसी के माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 20 विद्यार्थियों को नौकरी और 15 छात्रों को Prodesk IT में फुल स्टैक इंटर्नशिप मिली। छात्रों को 28 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ।

Microtek College Varanasi Placement : माइक्रोटेक कॉलेज के छात्रों का शानदार प्लेसमेंट, 20 विद्यार्थियों को नौकरी और 15 को आईटी इंटर्नशिप, 28 लाख रुपये तक का मिला पैकेज

Microtek College Varanasi Placement : वाराणसी। मलदहिया स्थित माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित भर्ती अभियान में आईटी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Prodesk IT ने विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की, जिसमें कुल 20 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ, जबकि 15 विद्यार्थियों का चयन फुल स्टैक इंटर्न के रूप में किया गया। यह उपलब्धि न केवल संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण का प्रमाण है, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को भी दर्शाती है। चयनित छात्रों को आकर्षक वेतन पैकेज के साथ आईटी उद्योग में करियर की नई शुरुआत का अवसर मिला है।

Microtek College Varanasi Placement : 28 लाख रुपये तक का मिला वार्षिक पैकेज

इस कैंपस प्लेसमेंट में सबसे अधिक 28 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर एमबीए की छात्रा साधना भारद्वाज का चयन Assistant Manager – Sales Operation पद के लिए हुआ। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने भी शानदार पैकेज हासिल किए—

एम.डी. उमर शाद अंसारी (BCA) का चयन Software Developer पद पर 27.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ हुआ। सतीश कुमार (MCA) को Software Developer पद पर 26.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ। हिमेश सिंह (BBA) का चयन Assistant Manager – Sales Operation पद पर 26.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ हुआ। इसके अतिरिक्त 16 विद्यार्थियों का चयन Software Trainee पद पर 3.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर किया गया।

Microtek College Varanasi Placement : 15 विद्यार्थियों को मिली फुल स्टैक आईटी इंटर्नशिप

कैंपस प्लेसमेंट के साथ-साथ 15 विद्यार्थियों का चयन Prodesk IT में Full Stack Intern के रूप में भी किया गया। इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को आधुनिक वेब डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डेटाबेस मैनेजमेंट और नई आईटी तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने और भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

Microtek College Varanasi Placement :उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए जा रहे विद्यार्थी

संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राजहंस ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि माइक्रोटेक कॉलेज का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी और व्यावसायिक कौशल से भी सुसज्जित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी Prodesk IT के सहयोग से छात्रों को रोजगार और इंटर्नशिप के बेहतर अवसर मिलते रहेंगे।

Microtek College Varanasi Placement : आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में जय मंगल सिंह, स्नेहा, बृज मोहन श्रीवास्तव, शिवानंद सिंह, दीक्षा सिंह, सोनम वर्मा, निलोत्पल और अंजली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने चयन प्रक्रिया के संचालन और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में सक्रिय योगदान दिया।

ऑफर लेटर वितरित कर बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

Microtek College Varanasi Placement : कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के महासचिव डॉ. नीरज राजहंस ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी शिक्षकों, प्लेसमेंट सेल तथा कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान आगे भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *