Mobile Phone Usage and Personality Development : मोबाइल का अनावश्यक उपयोग पढ़ाई और लक्ष्य से भटकाता है: प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

Mobile Phone Usage and Personality Development : काशी विद्यापीठ में सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का समापन हुआ। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि मोबाइल का अनावश्यक उपयोग पढ़ाई और लक्ष्य से भटकाता है। विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर भी विचार रखे।

Mobile Phone Usage and Personality Development : मोबाइल का अनावश्यक इस्तेमाल पढ़ाई और लक्ष्य से भटकाता है : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, चरित्र, संस्कार और अनुशासन से होता है व्यक्तित्व का निर्माण

Mobile Phone Usage and Personality Development : काशी विद्यापीठ में सात दिवसीय कार्यशाला का समापन, विशेषज्ञों ने व्यक्तित्व विकास और आत्महत्या रोकथाम के प्रति किया जागरूक

Mobile Phone Usage and Personality Development : वाराणसी। मोबाइल फोन का अनावश्यक उपयोग विद्यार्थियों को अध्ययन और जीवन के निर्धारित लक्ष्य से भटका सकता है। ज्ञान और संसाधनों के साथ जीवन में सही लक्ष्य, विवेक और आत्मनियंत्रण का होना भी बेहद जरूरी है। चरित्र, संस्कार, अनुशासन और आत्मनियंत्रण ही व्यक्तित्व निर्माण के प्रमुख आधार हैं। यह बातें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहीं। वह विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से आयोजित सात दिवसीय अल्पकालिक कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Mobile Phone Usage and Personality Development : विश्वविद्यालय में आयोजित ‘पर्सनैलिटी डेवलपमेंट: एन इंटीग्रल एंड हॉलिस्टिक अप्रोच’ विषयक कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि व्यक्तित्व विकास का अर्थ केवल शारीरिक विकास नहीं है, बल्कि इसमें मन, बुद्धि और आत्मा का संतुलित एवं समग्र विकास भी शामिल है। व्यक्ति का वास्तविक व्यक्तित्व उसके विचारों, व्यवहार, संस्कार और जीवन मूल्यों से निर्धारित होता है। उन्होंने कहा कि उदासीनता और वाणी पर नियंत्रण का अभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व को कमजोर बनाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यवहार और संवाद शैली के प्रति सजग रहना चाहिए। केवल ज्ञान और आधुनिक संसाधन प्राप्त कर लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सही दिशा में उपयोग करने के लिए विवेक और स्पष्ट लक्ष्य भी जरूरी है।

Mobile Phone Usage and Personality Development : प्रो. त्यागी ने विद्यार्थियों को मोबाइल के सीमित और सार्थक उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि मोबाइल का अनावश्यक इस्तेमाल अध्ययन की एकाग्रता को प्रभावित करता है और विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य से भटका सकता है। उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने पर भी जोर दिया। कहा कि जीवन में असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। असफलता व्यक्ति को अपनी कमियों को पहचानने और उनमें सुधार करने का अवसर देती है।

Mobile Phone Usage and Personality Development : महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर करें व्यक्तित्व का विकास

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विधि संकाय के पूर्व प्रोफेसर प्रो. अखिलेंद्र कुमार पांडेय ने व्यावहारिक और जीवनोपयोगी उदाहरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास का महत्व समझाया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, महर्षि वाल्मीकि और महात्मा गांधी के जीवन प्रसंगों एवं विचारों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्य और निरंतर प्रयास के माध्यम से व्यक्ति अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को केवल पढ़ने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन और व्यवहार में भी अपनाएं।

Mobile Phone Usage and Personality Development : प्रो. पांडेय ने कहा कि व्यक्तित्व का समग्र विकास तभी संभव है, जब व्यक्ति अपने आंतरिक और बाह्य दोनों पक्षों को बेहतर बनाने का प्रयास करे। आत्मविश्वास, विचारों की स्पष्टता, नैतिकता और सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Mobile Phone Usage and Personality Development : आत्महत्या रोकथाम में परिवार, शिक्षक और समाज की अहम भूमिका

कार्यशाला में नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं साइकडेस्क फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. नरेंद्र सिंह थगुन्ना ने ‘सुसाइड प्रिवेंशन: अवेयरनेस, अंडरस्टैंडिंग एंड इंटरवेंशन’ विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने आत्महत्या के मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कारणों, जोखिम कारकों, चेतावनी संकेतों और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की भावनाओं को समझना, उसकी बात धैर्यपूर्वक सुनना और समय पर मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। कई बार संवेदनशील व्यवहार और समय पर मिलने वाला सहयोग किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Mobile Phone Usage and Personality Development : डॉ. थगुन्ना ने आत्महत्या रोकथाम को परिवार, शिक्षकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही लोगों में भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन और आत्मदेखभाल की समझ विकसित करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दूसरों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहयोग और सकारात्मक वातावरण मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 Mobile Phone Usage and Personality Development : सात दिनों तक व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर हुआ मंथन

आईक्यूएसी की ओर से आयोजित इस सात दिवसीय कार्यशाला में व्यक्तित्व विकास के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक और नैतिक पक्षों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया।

Mobile Phone Usage and Personality Development : कार्यक्रम का स्वागत आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. रमाकान्त सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नैक की निदेशक प्रो. हंसला जैन ने प्रस्तुत किया।

Mobile Phone Usage and Personality Development : इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो. अंबरीश राय, एमओयू के निदेशक प्रो. संजय, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, प्रो. रश्मि सिंह, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *