MGKVP Hostel Renovation : काशी विद्यापीठ- कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने शोध छात्रावास मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण, जल्द आवंटन के निर्देश

MGKVP Hostel Renovation : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास में चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूरा कर शोधार्थियों को समय पर छात्रावास आवंटित करने के निर्देश दिए।

MGKVP Hostel Renovation : काशी विद्यापीठ: कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने किया छात्रावास मरम्मत कार्य का निरीक्षण

MGKVP Hostel Renovation : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोधार्थियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने परिसर स्थित डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास का निरीक्षण कर वहां चल रहे मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों का जायजा लिया।

MGKVP Hostel Renovation : निरीक्षण के दौरान कुलपति ने छात्रावास के विभिन्न कमरों, भवन की संरचनात्मक स्थिति तथा मरम्मत कार्य की प्रगति का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि शोधार्थियों को बिना किसी विलंब के छात्रावास के कमरे आवंटित किए जा सकें।

MGKVP Hostel Renovation : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता छात्रों और शोधार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। छात्रावासों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सभी कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से नियमित रूप से कार्य की निगरानी करने तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश भी दिए।

MGKVP Hostel Renovation : निरीक्षण के दौरान कुलपति ने छात्रावास परिसर की साफ-सफाई, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं तथा निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद शोधार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

MGKVP Hostel Renovation : इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, प्रभारी अभियंत्रण विभाग प्रो. राकेश तिवारी, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. अम्बरीष राय, संपत्ति अधिकारी डॉ. एस.एन. सिंह, सुरक्षा अधिकारी हेमन्त मिश्र सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *