Raigad Diveagar Beach Accident : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा हुआ। पुणे से पिकनिक मनाने आए 42 छात्रों के समूह में शामिल आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई।
Raigad Diveagar Beach Accident : रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत
Raigad Diveagar Beach Accident : मुंबई/रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दिवेआगर बीच पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पुणे से पिकनिक मनाने पहुंचे छात्रों के समूह में शामिल आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुणे जिले के आलंदी स्थित विनर्स एकेडमी नामक निजी कोचिंग संस्था के करीब 42 छात्र दिवेआगर घूमने पहुंचे थे। इनमें 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल थे। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय समूह के आठ छात्र समुद्र में तैरने के लिए पानी में उतर गए।
Raigad Diveagar Beach Accident : तेज लहरों की चपेट में आए छात्र
बताया जा रहा है कि समुद्र में उतरने के कुछ ही देर बाद छात्र तेज लहरों और पानी के बहाव की चपेट में आ गए। पानी की गहराई और समुद्री बहाव का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण छात्र गहरे पानी की ओर खिंचते चले गए। देखते ही देखते सभी आठ छात्र डूब गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से समुद्र में तलाश अभियान शुरू किया गया। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई।
Raigad Diveagar Beach Accident : 42 छात्रों का समूह पहुंचा था दिवेआगर
जानकारी के मुताबिक, विनर्स एकेडमी से करीब 42 छात्रों का दल दिवेआगर घूमने आया था। पिकनिक के दौरान कुछ छात्र समुद्र किनारे पहुंचे और तैरने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद पूरे छात्र समूह में मातम पसर गया। पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। प्रशासन की ओर से समुद्र में नहाने और तैरने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की जाती रही है। दिवेआगर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का प्रमुख समुद्र तटीय पर्यटन स्थल है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। समुद्र में अचानक बदलती लहरों और तेज बहाव के कारण यहां पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।