BJP Voter Registration Campaign 2026 : वाराणसी में भाजपा का मतदाता जोड़ो अभियान 2026 शुरू, हर बूथ पर 100 नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य

BJP Voter Registration Campaign 2026 : वाराणसी में भाजपा ने मतदाता जोड़ो अभियान-2026 शुरू किया। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में हर बूथ पर 100 नए मतदाता जोड़ने और युवाओं व महिलाओं को जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।

BJP Voter Registration Campaign 2026 : काशी में भाजपा ने शुरू किया ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’, हर बूथ पर 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य

BJP Voter Registration Campaign 2026 : 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा अभियान, युवाओं और महिलाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष जोर; 19 और 20 नवंबर को होंगी विधानसभा स्तरीय कार्यशालाएं

BJP Voter Registration Campaign 2026 : वाराणसी। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी ने मंगलवार, 17 नवंबर से ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ की शुरुआत की। गुलाब बाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई और पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने, नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने और निर्वाचन आयोग की डिजिटल सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करने पर चर्चा हुई।

BJP Voter Registration Campaign 2026 : ऑनलाइन फॉर्म-6 से आसान होगा मतदाता पंजीकरण : अरुण पाठक

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला एवं महानगर प्रभारी तथा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अरुण पाठक ने कहा कि मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-6 के उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन प्रक्रिया में बीएलए-2, मंडल, जिला और निर्वाचन कार्यालय सहित चार स्तरों से गुजरना पड़ता है, जिससे कई बार फॉर्म स्वीकृति की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण को अधिक सहज, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले दो दिनों के भीतर वे स्वयं एक ऑनलाइन और एक ऑफलाइन फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करें, ताकि आम नागरिकों को सही जानकारी देकर उनकी मदद की जा सके।

BJP Voter Registration Campaign 2026 : अरुण पाठक ने बताया कि पदाधिकारियों को आवंटित बी, सी और डी श्रेणी के बूथों पर अगले 10 दिनों में 200 से 250 परिवारों से संपर्क करना होगा। इस दौरान प्रत्येक पदाधिकारी को 30 से 40 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने स्थानीय निकाय और विधानसभा मतदाता सूचियों के बीच अंतर कम करने तथा दोहरे नामों के संशोधन के लिए निर्वाचन आयोग के ECINET और आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया।

BJP Voter Registration Campaign 2026 : 19 और 20 नवंबर को होंगी विधानसभा स्तरीय कार्यशालाएं : प्रदीप अग्रहरि

अध्यक्षीय संबोधन में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि यह अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक एक महीने चलेगा। इसका प्रमुख उद्देश्य नए मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 19 और 20 नवंबर को विधानसभा स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने अभियान की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि 21-22 और 28-29 नवंबर को निर्वाचन आयोग के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ को सहयोग दिया जाएगा। साथ ही बीएलए-2 की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराई जाएगी।

इसके अलावा 22, 23 और 24 नवंबर को सभी बूथों पर पदाधिकारियों की उपस्थिति में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं 28, 29 और 30 नवंबर को महिला मोर्चा के संयोजन में विशेष महिला मतदाता जोड़ो अभियान आयोजित होगा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, बीसी सखी और स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से महिलाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।

BJP Voter Registration Campaign 2026 : बूथ स्तर पर होगी प्रतिदिन अभियान की समीक्षा

अभियान को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए भाजपा के आईटी विभाग को शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर दैनिक समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल प्रभारियों को अगले तीन महीने तक विस्तारक के रूप में काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें प्रतिदिन सुबह 11 से 12 बजे तक शक्ति केंद्रों पर बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा करनी होगी।

BJP Voter Registration Campaign 2026 : भाजपा महानगर नेतृत्व ने प्रत्येक बूथ पर 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बूथ स्तर पर संपर्क, जागरूकता और पंजीकरण की गतिविधियों को तेज करने की रणनीति बनाई गई है। विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और महिलाओं को अभियान से जोड़ने पर ध्यान दिया जाएगा।

BJP Voter Registration Campaign 2026 : कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री पूजा दीक्षित ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजय गुप्ता ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर उपाध्याय, राहुल सिंह, महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, अशोक जाटव, विकास बागी, प्रज्ञा पाण्डेय, प्रीति सिंह, अनुराग शर्मा, कुशाग्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, आत्माविश्वेश्वर, स्वास्तिक श्रीवास्तव, संदीप चौरसिया, नेहा कक्कड़, राजीव सिंह डब्बू, तारकेश्वर नाथ गुप्ता और बबलू सेठ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *