Pushpendra Kulshreshtha Book Launch : वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने INTACH द्वारा प्रकाशित एवं डॉ नागेन्द्र पाठक द्वारा संपादित ‘काशी के 21 अल्पज्ञात मन्दिर’ और ‘काशी के 12 आदित्य’ पुस्तकों का विमोचन किया। कार्यक्रम में काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई।
Pushpendra Kulshreshtha Book Launch : वाराणसी में काशी की विरासत को समर्पित दो पुस्तकों का लोकार्पण
Pushpendra Kulshreshtha Book Launch : वाराणसी। काशी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (INTACH) द्वारा प्रकाशित और डॉ नागेन्द्र पाठक द्वारा सम्पादित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों ‘काशी के 21 अल्पज्ञात मन्दिर’ तथा ‘काशी के 12 आदित्य’ का भव्य विमोचन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया।
Pushpendra Kulshreshtha Book Launch : इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने काशी की समृद्ध परंपरा, प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों के संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत केंद्र है। ऐसे में उन मंदिरों और तीर्थ स्थलों का दस्तावेजीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिनके बारे में सामान्य लोगों को अपेक्षाकृत कम जानकारी है।
Pushpendra Kulshreshtha Book Launch : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए ऐसे प्रयास समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि काशी विश्व की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी मानी जाती है और यहां की धार्मिक परंपराएं भारतीय सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। इन पुस्तकों के माध्यम से नई पीढ़ी को काशी के कम चर्चित लेकिन महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की जानकारी प्राप्त होगी।
Pushpendra Kulshreshtha Book Launch : गौरतलब है कि पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ देश के वरिष्ठ पत्रकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में पाकिस्तान के कराची स्थित AAJ News सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने सहारा न्यूज़, बीबीसी वर्ल्ड और ज़ी न्यूज़ जैसे प्रमुख समाचार संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
Pushpendra Kulshreshtha Book Launch : इस अवसर पर INTACH के कन्वीनर अशोक कपूर, नितिन मल्होत्रा, सीए सतीश चंद्र जैन, पुस्तक के लेखक अनिल कुमार केशरी, अखिलेश कुमार तथा जैनेन्द्र राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Pushpendra Kulshreshtha Book Launch : कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने पुस्तकों के प्रकाशन को काशी की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा भविष्य में भी ऐसे शोधपरक कार्यों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।