PM Modi Varanasi: ‘We Will Do It’ मंत्र के साथ पीएम मोदी ने दिया विकसित भारत 2047 का संकल्प, काशी में गूंजे मोदी-मोदी के नारे

PM Modi Varanasi: वाराणसी में पीएम मोदी ने वर्चुअल संबोधन में युवाओं को ‘We Will Do It’ का मंत्र देते हुए विकसित भारत 2047 का संकल्प दोहराया। काशी में 500 वडनगर सेवा यात्रियों समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारों के बीच पीएम का संबोधन सुना।

PM Modi Varanasi: ‘We Will Do It’ मंत्र के साथ PM मोदी ने दिया विकसित भारत 2047 का संकल्प, काशी में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

PM Modi Varanasi: वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने करीब 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और शासन के अनुभवों को साझा करते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को जनभागीदारी से पूरा करने का आह्वान किया। अपने जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं, युवाओं और गुजरात के वडनगर से काशी पहुंचे सेवा यात्रियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प होना चाहिए।

PM Modi Varanasi: प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान काशी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का सभागार ‘जय श्रीराम’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने युवाओं और जेन-जी को विशेष रूप से संबोधित करते हुए “We Will Do It” का मंत्र दिया। उनके इस आह्वान के बाद सभागार में मौजूद युवाओं और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 के निर्माण का संकल्प दोहराया।

PM Modi Varanasi: श्री विनायक मंदिर में पूजा के बाद शुरू हुआ संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने पूजा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने ईश्वर से देशवासियों के साथ अपने लिए भी प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ईश्वर से इतनी शक्ति मांगी है कि वह लगातार देश और जनता की सेवा करते रहें।

पीएम मोदी ने जनता को ईश्वर का रूप बताते हुए कहा कि जनसेवा उनके सार्वजनिक जीवन का मूल आधार रही है। प्रधानमंत्री के इस भावपूर्ण संबोधन पर सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जोरदार तालियों के साथ ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।

PM Modi Varanasi: सुबह 10:27 बजे शुरू हुआ संबोधन

प्रधानमंत्री ने सुबह करीब 10:27 बजे अपना वर्चुअल संबोधन शुरू किया। करीब एक घंटे तीन मिनट तक चले संबोधन को सुनने के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में गुजरात के वडनगर से पहुंचे करीब 500 सेवा यात्री, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के आते ही सभागार में ‘जय श्रीराम’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे गूंजने लगे। युवाओं ने पीएम मोदी के संबोधन के दौरान उनके संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और कई युवा महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करते नजर आए।

PM Modi Varanasi: ‘We Will Do It’ से युवाओं में भरा जोश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल राजनीतिक या सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं और जेन-जी को संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने “We Will Do It” का मंत्र दिया। उन्होंने आत्मविश्वास, अनुशासन, निरंतरता और जिम्मेदारी को सफलता का आधार बताते हुए युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

PM Modi Varanasi: 25 साल के सार्वजनिक जीवन का किया उल्लेख

प्रधानमंत्री ने अपने करीब 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि जब उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतने लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि एनडीए के सहयोगी दलों, भाजपा कार्यकर्ताओं और देश की जनता के विश्वास एवं समर्थन ने उन्हें लगातार जिम्मेदारी निभाने का अवसर दिया। प्रधानमंत्री ने अपने राजनीतिक सफर को व्यक्तिगत उपलब्धि के बजाय जनता के विश्वास और सहयोग से जुड़ी यात्रा बताया।

PM Modi Varanasi: ‘कभी नहीं सोचा था हेड ऑफ गवर्नमेंट बनूंगा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालते समय उन्होंने यह कल्पना नहीं की थी कि वह इतने लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने अपने सफर में मिले समर्थन, चुनौतियों और अनुभवों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों का सफर धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहा है। इसी अवधि में मिले अनुभवों ने उन्हें बड़े संकल्प लेने और अधिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का साहस दिया।

PM Modi Varanasi: आलोचकों को भी दिया श्रेय

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में केवल समर्थकों और शुभचिंतकों का ही उल्लेख नहीं किया, बल्कि आलोचकों के योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने उन्हें जिताया, उन्होंने विनम्रता सिखाई, जबकि जिन परिस्थितियों ने उन्हें गिराया, उन्होंने दोबारा खड़े होना सिखाया। उन्होंने कहा कि शुभचिंतकों के प्रोत्साहन ने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तो आलोचकों ने आत्ममंथन का अवसर दिया। समर्थकों ने विश्वास की शक्ति समझाई, जबकि विरोध ने लोकतंत्र की ताकत का एहसास कराया।

PM Modi Varanasi: वडनगर के स्कूल से सीखा अनुशासन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बचपन और वडनगर के स्कूली जीवन की यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में वह कभी देर से नहीं पहुंचते थे। बचपन में सीखा अनुशासन और नियमितता आज भी उनके जीवन का हिस्सा है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जीवन में सफलता के लिए प्रतिभा के साथ अनुशासन, निरंतरता और जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया।

PM Modi Varanasi: वेदों से विवेकानंद तक भारतीय संस्कृति का उल्लेख

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का भी विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने वेदों से लेकर स्वामी विवेकानंद के विचारों तक की चर्चा करते हुए कहा कि सनातन भारत ने दुनिया को मानवता और विश्वास का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान राष्ट्र की सेवा करते हुए उन्होंने स्वयं को कभी अकेला महसूस नहीं किया। देश की जनता का विश्वास और सहयोग उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

PM Modi Varanasi: नितिन नवीन ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। नितिन नवीन ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया। किसानों को सम्मान निधि और जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं के जरिए सरकार ने गरीब और वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाई। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

PM Modi Varanasi: वडनगर से आए 500 सेवा यात्रियों का सम्मान

कार्यक्रम में गुजरात के वडनगर से काशी पहुंचे करीब 500 सेवा यात्रियों का भी सम्मान किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल की मौजूदगी में यात्रा से जुड़े प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में दल के प्रभारी सूरत के ध्रुविन पटेल, आकाश तदवी, विपिन तलाविया, बड़ोदरा के नितिन सिंह बरड, मौलिक देसाई, हर्ष पंड्या, राजेश कुमार चौधरी, डॉ. चिंतन चौधरी, महिसाणा के श्रेयष पटेल, सनी शाह, डॉ. यश पटेल, दीक्षित चौधरी, अजय राज सिंह जडेजा, निकुंजभाई ठाकोर और कुलदीप बारोट समेत करीब 25 प्रतिनिधि शामिल रहे।

PM Modi Varanasi: भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, रविंद्र जायसवाल, रमेश सिंह, विधायक नीलकंठ तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अश्वनी त्यागी और भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि समेत कई भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वडनगर से आए सेवा यात्रियों और काशी के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान सभागार में कई बार नारेबाजी हुई और युवाओं ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *