Ramrajya Concept and Indian Constitution : काशी विद्यापीठ में रामराज्य और भारतीय संविधान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, कुलपति बोले- मूल्य आधारित है भारतीय प्रजातंत्र

Ramrajya Concept and Indian Constitution : काशी विद्यापीठ में 77वें संविधान दिवस पर रामराज्य की अवधारणा और भारतीय संवैधानिक दर्शन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने भारतीय प्रजातंत्र को मूल्य आधारित बताते हुए रामराज्य को आदर्श मॉडल बताया।

Ramrajya Concept and Indian Constitution : भारतीय प्रजातंत्र मूल्य आधारित, रामराज्य की संकल्पना एक आदर्श मॉडल : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

Ramrajya Concept and Indian Constitution : काशी विद्यापीठ में 77वें संविधान दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, भारतीय संवैधानिक दर्शन के परिप्रेक्ष्य में रामराज्य की अवधारणा पर हुआ मंथन

Ramrajya Concept and Indian Constitution : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि विभाग की ओर से 77वें संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को ‘भारतीय संवैधानिक दर्शन के परिप्रेक्ष्य में रामराज्य की अवधारणा’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय, नैतिकता और रामराज्य की अवधारणा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Ramrajya Concept and Indian Constitution : कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि भारतीय प्रजातंत्र मूल्य आधारित है। ऐसे में रामराज्य की संकल्पना एक आदर्श मॉडल के रूप में सामने आती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में किसी भी नागरिक के प्रति भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। संविधान सभी नागरिकों के समान अधिकारों और कल्याण की भावना को केंद्र में रखता है। दुनिया के कई देशों में समय और परिस्थितियों के अनुसार संवैधानिक व्यवस्थाओं में संशोधन और सुधार किए जाते रहे हैं, लेकिन भारतीय संविधान अपने मूल स्वरूप में ही समतामूलक और कल्याणकारी दृष्टिकोण को समाहित किए हुए है।

Ramrajya Concept and Indian Constitution : कुलपति ने कहा कि भारतीय संविधान जहां सामान्य नागरिकों के कल्याण और सामाजिक समानता पर केंद्रित है, वहीं रामराज्य की अवधारणा भी समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान और कल्याण पर आधारित है। दोनों की मूल भावना लोककल्याण और न्यायपूर्ण व्यवस्था की स्थापना है। इस दृष्टि से भारतीय संविधान केवल शासन संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है।

Ramrajya Concept and Indian Constitution : संविधान की प्रस्तावना में निहित है रामराज्य की मूल भावना

मुख्य वक्ता रांची विश्वविद्यालय के छोटानागपुर लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार चतुर्वेदी ने संविधान की प्रस्तावना को केंद्र में रखते हुए रामराज्य की अवधारणा को विस्तार से स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि संविधान शासन एवं सत्ता के संचालन का एक स्वस्थ और व्यवस्थित माध्यम है। राज्य की शक्तियों को नियंत्रित और नियमित करने का अधिकार संविधान में निहित है। भारतीय वांग्मय के उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने बताया कि एक आदर्श राज्य की स्थापना के लिए संवैधानिक मर्यादाओं और नैतिक मूल्यों का पालन आवश्यक है। उन्होंने अमेरिका और भारत की संवैधानिक व्यवस्थाओं की तुलना करते हुए कहा कि अमेरिकी संविधान में प्रारंभिक दौर में मौलिक अधिकारों का समावेश नहीं था। बाद में संशोधनों के माध्यम से मौलिक अधिकारों को उसमें शामिल किया गया। इसके विपरीत भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों को प्रारंभ से ही बुनियादी और अभिन्न अंग के रूप में स्थान दिया गया है।

Ramrajya Concept and Indian Constitution : प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय संविधान स्वतंत्रता, न्याय, सद्भाव और नैतिकता जैसे मूल्यों पर विशेष बल देता है। यही मूल्य रामराज्य की संकल्पना को भी प्रत्यक्ष रूप से अभिव्यक्त करते हैं। उन्होंने रामचरितमानस के उत्तरकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें आदर्श जीवन और आदर्श शासन व्यवस्था का एक ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया गया है, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने रामचरितमानस के विभिन्न दोहों और प्रसंगों के माध्यम से उस समय की शासन व्यवस्था, सामाजिक समरसता और लोककल्याण की भावना को रेखांकित किया।

Ramrajya Concept and Indian Constitution : संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन

संगोष्ठी के दौरान भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन भी किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संगोष्ठी के संयोजक, विधि विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा कृतिका पाण्डेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हंसराज ने प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *