PM Modi Varanasi Visit : काशी पहुंचे PM मोदी- ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को करेंगे संबोधित, 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जन-आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

PM Modi Varanasi Visit : दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री, महिलाओं से संवाद के साथ विकास परियोजनाओं और ट्रेनों की सौगात

PM Modi Varanasi Visit : वाराणसी, Narendra Modi मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यह उनके तीसरे कार्यकाल में काशी का छठा दौरा है। दोपहर करीब 1:30 बजे वह Lal Bahadur Shastri International Airport बाबतपुर पहुंचे, जहां Yogi Adityanath और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास और राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से अहम माना जा रहा है। काशी में उनके आगमन को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं और शहर को सजाया गया था।

PM Modi Varanasi Visit : महिला सम्मेलन में करेंगे संबोधन

प्रधानमंत्री बरेका परिसर में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी तय है। पीएम मोदी यहां महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और विशेष रूप से नारी सशक्तिकरण पर अपनी बात रखेंगे। इस दौरान वह नारी वंदन संशोधन विधेयक (महिला आरक्षण) पर भी चर्चा करेंगे, जिसे सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है।

PM Modi Varanasi Visit : 6332 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 6332 करोड़ रुपये की कुल 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, पेयजल और शहरी विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जो काशी के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देंगी।

PM Modi Varanasi Visit : अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी इस दौरे के दौरान दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे—
बनारस से पुणे (हडपसर)
अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)
इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं मिलेंगी।

PM Modi Varanasi Visit : दूसरे दिन करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन

अपने दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह प्रधानमंत्री Kashi Vishwanath Temple में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वह काशी के विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

PM Modi Varanasi Visit : राजनीतिक और विकास दोनों दृष्टि से अहम दौरा

प्रधानमंत्री का यह दौरा जहां एक ओर काशी के विकास को नई दिशा देगा, वहीं दूसरी ओर महिला सम्मेलन के जरिए राजनीतिक संदेश भी देगा। आगामी चुनावों को देखते हुए यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *