Women Reservation Bill India : वाराणसी दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने 6332 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया और महिला सम्मेलन में महिला आरक्षण लागू करने का भरोसा दिया। उन्होंने नारी शक्ति को विकसित भारत का आधार बताया।

Women Reservation Bill India : Narendra Modi अपने दो दिवसीय दौरे पर Varanasi पहुंचे, जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए बड़ा राजनीतिक और विकासात्मक संदेश दिया। वाराणसी के BLW Ground में आयोजित महिला जन सम्मेलन को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने लगभग 6,332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
Women Reservation Bill India : सभा की शुरुआत “हर-हर महादेव” और “नमः पार्वतेय” के उद्घोष के साथ हुई। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में स्थानीय अंदाज में कहा “काशी की माई-बहिन और बिटिया के प्रणाम करत हई…” जिससे सभा में मौजूद महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला।

Women Reservation Bill India : महिला आरक्षण पर विपक्ष पर हमला
प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से संसद में हमारा प्रयास सफल नहीं हो पाया, लेकिन मैं आपको भरोसा देता हूं कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाकर रहूंगा। उन्होंने इसे “देशहित का बड़ा लक्ष्य” बताते हुए महिलाओं से आशीर्वाद भी मांगा।
Women Reservation Bill India : नारी शक्ति को बताया विकसित भारत का स्तंभ

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सबसे मजबूत आधार हमारी नारी शक्ति है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार की नीतियों में महिलाओं को केंद्र में रखा गया है और पिछले वर्षों में कई योजनाएं सीधे महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लागू की गईं।
Women Reservation Bill India : महिला कल्याण की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं

प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि 12 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण, 30 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खाते, 2.5 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन, 12 करोड़ घरों में नल से जल की सुविधा, 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं, 3 करोड़ महिलाएं “लखपति दीदी” बनीं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और आर्थिक भागीदारी तीनों में सुधार हुआ है।
Women Reservation Bill India : अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जिसमें काशी से पुणे, अयोध्या से मुंबई शामिल हैं। इससे उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
Women Reservation Bill India : धार्मिक भावनाओं से जोड़ा संबोधन
पीएम मोदी ने काशी की आध्यात्मिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि यह भूमि मां अन्नपूर्णा, श्रृंगार गौरी, मां संकठा और विशालाक्षी देवी की है, और महिलाओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को और दिव्य बना दिया है।