MGKVP Admission 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन में 75 और बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट में 21 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। 7-8 जुलाई को बीएससी गणित की काउन्सिलिंग होगी। जानें आवश्यक दस्तावेज, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश।
MGKVP Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन में 75 और बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट में 21 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
MGKVP Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मुख्य परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत सोमवार को बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन तथा बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट (AEDP) पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। काउन्सिलिंग के दौरान दोनों पाठ्यक्रमों में कुल 96 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी करते हुए ऑनलाइन शुल्क जमा किया।
MGKVP Admission 2026 : प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन में 75 विद्यार्थियों तथा बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट (AEDP) में 21 विद्यार्थियों ने काउन्सिलिंग के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित किया। शुल्क जमा होने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को काउन्सिलिंग स्थल पर ही उनका परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड भी जारी कर दिया गया।
MGKVP Admission 2026 : 7 और 8 जुलाई को होगी बीएससी गणित की काउन्सिलिंग
प्रो. कामिल ने बताया कि 07 एवं 08 जुलाई 2026 को बीएससी गणित पाठ्यक्रम की प्रवेश काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से ई-मेल के माध्यम से काउन्सिलिंग लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित तिथि पर पूर्वाह्न 10:30 बजे काउन्सिलिंग स्थल पर उपस्थित होना होगा।
MGKVP Admission 2026 : ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
काउन्सिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे—
गेट पास
सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र
सभी प्रमाण पत्रों की एक-एक सेट फोटो कॉपी
दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो
श्रेणी (Category) का अद्यतन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
वेबसाइट पर उपलब्ध है मेरिट सूची। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित समय पर काउन्सिलिंग में शामिल हो सकते हैं।
MGKVP Admission 2026 : उसी दिन ऑनलाइन जमा करना होगा प्रवेश शुल्क
काउन्सिलिंग पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क का भुगतान Paytm, Google Pay, UPI, डेबिट कार्ड सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा।
MGKVP Admission 2026 : विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी प्रत्येक नई सूचना के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें। काउन्सिलिंग से संबंधित जानकारी केवल ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।