MGKVP Admission 2026 Scaling Policy : काशी विद्यापीठ प्रवेश 2026: यूपी बोर्ड को 6% स्केलिंग, CBSE को 2% बढ़ोतरी, मेरिट निर्धारण का नया नियम

MGKVP Admission 2026 Scaling Policy : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने प्रवेश 2026 के लिए स्केलिंग नीति लागू की है। यूपी बोर्ड के छात्रों को 6%, बिहार बोर्ड को 5% और CBSE सहित अन्य बोर्डों को 2% अतिरिक्त अंक देकर मेरिट तैयार की जाएगी। जानें पूरा नियम।

MGKVP Admission 2026 Scaling Policy : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रवेश 2026: स्केलिंग नीति लागू, यूपी बोर्ड के छात्रों को 6% अतिरिक्त अंक, मेरिट निर्धारण का नया नियम

MGKVP Admission 2026 Scaling Policy : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों के मेरिट आधारित प्रवेश को अधिक पारदर्शी एवं विभिन्न शिक्षा बोर्डों के बीच संतुलित बनाने के उद्देश्य से स्केलिंग नीति लागू करने का निर्णय लिया है। इस नीति के तहत विभिन्न बोर्डों के इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा परिणामों का तुलनात्मक अध्ययन और सांख्यिकीय विश्लेषण करने के बाद अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों में निर्धारित प्रतिशत की बढ़ोतरी कर स्केल्ड प्राप्तांक तैयार किए जाएंगे, जिसके आधार पर प्रवेश मेरिट सूची बनाई जाएगी।

MGKVP Admission 2026 Scaling Policy : विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी द्वारा इस उद्देश्य के लिए गठित समिति ने विस्तृत समीक्षा के बाद अपनी संस्तुतियां प्रस्तुत कीं। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने समिति के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि स्केलिंग का उद्देश्य विभिन्न बोर्डों की मूल्यांकन प्रणाली में अंतर को संतुलित करना है, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।

MGKVP Admission 2026 Scaling Policy : यूपी बोर्ड के छात्रों को मिलेगा 6 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ

समिति के निर्णय के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। बढ़ोत्तरी के बाद प्राप्त अंक ही अभ्यर्थी का स्केल्ड प्राप्तांक कहलाएगा और इसी आधार पर उसकी मेरिट निर्धारित होगी।

MGKVP Admission 2026 Scaling Policy : अन्य बोर्डों के लिए भी तय हुई स्केलिंग

विश्वविद्यालय ने विभिन्न बोर्डों के लिए अलग-अलग स्केलिंग निर्धारित की है।

यूपी बोर्ड: 6 प्रतिशत अतिरिक्त अंक

बिहार बोर्ड: 5 प्रतिशत अतिरिक्त अंक

सीबीएसई एवं अन्य राज्य बोर्ड (यूपी और बिहार को छोड़कर): 2 प्रतिशत अतिरिक्त अंक

सीआईएससीई (CISCE) एवं एनआईओएस (NIOS): किसी प्रकार की स्केलिंग नहीं होगी।

MGKVP Admission 2026 Scaling Policy : विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय विभिन्न बोर्डों की परीक्षा प्रणाली और मूल्यांकन पद्धति के तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर लिया गया है।

98.20 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा स्केल्ड प्राप्तांक

स्केलिंग समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी बोर्ड के अभ्यर्थी का स्केल्ड प्राप्तांक 98.20 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। यह सीमा वर्तमान सत्र में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के अधिकतम प्राप्त प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है।

MGKVP Admission 2026 Scaling Policy : समान मेरिट होने पर ऐसे मिलेगा प्रवेश

यदि स्केलिंग के बाद दो या अधिक अभ्यर्थियों का मेरिट इंडेक्स समान होता है, तो प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय की प्रवेश विवरणिका 2026-27 में निर्धारित नियमों के अनुसार होगी। ऐसी स्थिति में प्राथमिकता का क्रम इस प्रकार रहेगा—

आयु में वरिष्ठ अभ्यर्थी को पहले प्रवेश मिलेगा।

MGKVP Admission 2026 Scaling Policy : यदि आयु भी समान हो, तो कक्षा 10 (हाईस्कूल) में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

पारदर्शी और संतुलित प्रवेश प्रक्रिया की दिशा में कदम

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि स्केलिंग प्रणाली लागू होने से विभिन्न बोर्डों के छात्रों के बीच अंक वितरण में मौजूद असमानताओं का प्रभाव कम होगा और सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा। इसके आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची अधिक संतुलित, पारदर्शी और न्यायसंगत होगी।

MGKVP Admission 2026 Scaling Policy : सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब अभ्यर्थियों की मेरिट उनके मूल अंकों के बजाय स्केलिंग के बाद तैयार किए गए स्केल्ड प्राप्तांक के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *