MGKVP Admission 2026 Answer Key : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा की आंसर की वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी 09 जुलाई तक ई-मेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वहीं एलएलएम चौथे सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा अब 17 जुलाई को आयोजित होगी।
MGKVP Admission 2026 Answer Key : काशी विद्यापीठ- प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी, 09 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति; एलएलएम चौथे सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 17 जुलाई को
MGKVP Admission 2026 Answer Key : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न व्यावसायिक एवं विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत 09 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्तियां साक्ष्य सहित ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
MGKVP Admission 2026 Answer Key : विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि 29 एवं 30 जून 2026 को आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की उत्तर कुंजी अब अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है।
MGKVP Admission 2026 Answer Key : यह उत्तर कुंजी बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड, एमएड तथा पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों के लिए जारी की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि प्रतीत होती है, तो वह संबंधित प्रश्न के समर्थन में प्रमाण (साक्ष्य) संलग्न करते हुए mgkvpadmission2026@gmail.com पर ई-मेल भेज सकता है। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि ई-मेल के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियां किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।
MGKVP Admission 2026 Answer Key : अभ्यर्थियों को समय सीमा का रखें विशेष ध्यान
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे उत्तर कुंजी का सावधानीपूर्वक अवलोकन करें और यदि कोई आपत्ति हो तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते उसे आवश्यक साक्ष्यों सहित ई-मेल के माध्यम से भेज दें। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने पर ही आपत्तियों पर विचार किया जाएगा।
MGKVP Admission 2026 Answer Key : एलएलएम चौथे सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा अब 17 जुलाई को
इसी बीच महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि विभाग ने एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2025-26) की मौखिक परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया है।
MGKVP Admission 2026 Answer Key : संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि पहले यह परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन उसी दिन बिहार सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा होने के कारण विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए इसकी तिथि बदल दी गई है।
MGKVP Admission 2026 Answer Key : अब एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 17 जुलाई 2026 को अपराह्न 1:00 बजे विधि विभाग में आयोजित की जाएगी। विभाग ने संबंधित विद्यार्थियों से संशोधित तिथि के अनुसार परीक्षा में उपस्थित होने की अपील की है।