Shyama Prasad Mukherjee Jayanti : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती: आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र की एकता का लिया संकल्प

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti : वाराणसी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए डॉ. मुखर्जी के विचारों को प्रेरणास्रोत बताया। 

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र की एकता के लिए बताया प्रेरणास्रोत

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti : वाराणसी, 6 जुलाई 2026। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सिगरा स्थित अपने कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti : “एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे” का किया उल्लेख

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे” का ऐतिहासिक नारा देकर राष्ट्रीय एकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण संघर्ष किया। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है।

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti : राष्ट्र की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा का लिया संकल्प

आयुष मंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार उसी संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण और विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देशहित को सर्वोपरि रखने का संदेश देता है और उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता के बाद के दौर में थे।

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti : युवाओं से किया विशेष आह्वान

डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा, शिक्षा, सामाजिक समर्पण और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti : इस अवसर पर गौरव राठी, डॉ. हरदत्त शुक्ला, सिंधु सोनकर, सुधीर त्रिपाठी, अरुण पांडेय, सौरभ पाठक, संतोष सैनी, आकाश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *