Dayashankar Mishra Dayalu Kanwar Bhandara Varanasi : आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने वाराणसी में कांवड़ियों के भंडारे का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं में वितरित किया भोजन

Dayashankar Mishra Dayalu Kanwar Bhandara Varanasi : वाराणसी के दशाश्वमेध घाट स्थित चितरंजन पार्क में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कांवड़ियों के लिए आयोजित भंडारे का शुभारंभ किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया और सावन में सेवा, समरसता एवं भाईचारे का संदेश दिया। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने वाराणसी में कांवड़ियों के भंडारे का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं में वितरित किया भोजन

Dayashankar Mishra Dayalu Kanwar Bhandara Varanasi : वाराणसी। सावन माह में भगवान शिव की आराधना और कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट स्थित चितरंजन पार्क में कांवड़ियों एवं शिवभक्तों की सेवा के लिए आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को भोजन परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया तथा बाबा श्री काशी विश्वनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। भंडारे के शुभारंभ के दौरान पूरा परिसर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद शिवभक्तों और कांवड़ियों ने मंत्री का स्वागत किया और धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Dayashankar Mishra Dayalu Kanwar Bhandara Varanasi : सेवा और समर्पण का प्रतीक है सावन : डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि सावन का महीना केवल भगवान शिव की आराधना का ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवड़ियों की सेवा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Dayashankar Mishra Dayalu Kanwar Bhandara Varanasi : भंडारे से मिलता है सामाजिक समरसता का संदेश

डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने भंडारे के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा विश्वनाथ की कृपा से यह भंडारा पूरे सावन माह सफलतापूर्वक संचालित होगा और हजारों कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा।

Dayashankar Mishra Dayalu Kanwar Bhandara Varanasi : श्रद्धालुओं से मिले, जाना उनका हालचाल

जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि मंत्री ने भंडारे में भोजन ग्रहण कर रहे श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर आयोजकों मुकेश शर्मा और अमित मिश्रा ने आयुष मंत्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि पूरे सावन माह इस भंडारे में आने वाले सभी कांवड़ियों एवं शिवभक्तों को निःशुल्क प्रसाद एवं भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे हजारों श्रद्धालु लाभान्वित होंगे।

Dayashankar Mishra Dayalu Kanwar Bhandara Varanasi : इनका रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश शर्मा, अमित मिश्रा, कन्हैया दुबे (केडी), गौरव राठी, राजेश शर्मा, विजय कृष्ण मिश्रा, सुनील शर्मा, ललित बेरीवाल तथा साध्वी सुनीता नंदन गिरी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

Dayashankar Mishra Dayalu Kanwar Bhandara Varanasi : धार्मिक आस्था और सेवा का बना संगम

सावन के पवित्र माह में आयोजित यह भंडारा धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया। शिवभक्तों की सेवा के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि भगवान शिव की सच्ची आराधना केवल पूजा-अर्चना ही नहीं, बल्कि मानव सेवा और परोपकार में भी निहित है। पूरे आयोजन के दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *