MGKVP Educational Visit : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोनभद्र के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 600 छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्राओं को उच्च शिक्षा, करियर चयन और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
MGKVP Educational Visit : काशी विद्यापीठ में सोनभद्र की 600 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, उच्च शिक्षा और करियर के प्रति किया गया जागरूक
MGKVP Educational Visit : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र की छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस अध्ययन यात्रा में कक्षा 10 से 12 तक की करीब 600 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करना, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षा के विभिन्न आयामों से परिचित कराना तथा उन्हें भविष्य में बेहतर करियर चुनने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर छात्राओं को उच्च शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने के साथ ही उन्हें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने और उस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अध्ययन यात्रा के माध्यम से छात्राओं को यह समझाने का प्रयास किया गया कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक बदलाव का भी महत्वपूर्ण आधार है।
MGKVP Educational Visit : कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक संभावनाओं से परिचित कराना रहा। इसके साथ ही छात्राओं को अपने रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे भविष्य में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
अध्ययन यात्रा का नेतृत्व पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज की प्रधानाचार्या निशा सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकान्त सिंह ने किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. विनय सिंह, डॉ. रमेश प्रजापति, डॉ. पवन कुमार सिंह, बादल सिंह, अंजली यादव, मयूरी सोनकर, अंजलि मिश्रा, मुस्कान गुप्ता और प्राची यादव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
MGKVP Educational Visit : विश्वविद्यालय में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण को छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की संभावनाओं को समझने और भविष्य के प्रति नई दिशा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर माना गया। इस तरह के आयोजन ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने तथा उनमें आत्मविश्वास और करियर के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक साबित हो सकते हैं।