MGKVP Hostel Admission 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने छात्रावास आवंटन और पुनः आवंटन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जारी की हैं। नवप्रवेशी छात्र एवं शोधार्थी 8 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि MBA सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होगी। जानें आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज।

MGKVP Hostel Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में छात्रावास आवेदन शुरू, 8 अगस्त तक करें आवेदन; MBA प्रवेश प्रक्रिया 3 अगस्त से होगी प्रारंभ
MGKVP Hostel Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) ने सत्र 2026-27 के लिए छात्रावास आवंटन और पुनः आवंटन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोधार्थियों और नवप्रवेशी स्नातक विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी 1 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के प्रबंधनशास्त्र अध्ययन संस्थान में संचालित एमबीए (MBA) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी।
MGKVP Hostel Admission 2026 : 8 अगस्त तक जमा करें छात्रावास आवेदन
कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के निर्देशानुसार सत्र 2024-25 में पंजीकरण संख्या प्राप्त कर चुके इच्छुक शोधार्थी डॉ. सम्पूर्णानन्द शोध छात्रावास के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं स्नातक के नवप्रवेशी छात्र आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास तथा जे.के. महिला छात्रावास (ब्लॉक-सी) के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर 1 से 8 अगस्त के बीच संबंधित गृहपति अथवा गृहस्वामिनी कार्यालय में जमा करना होगा।
MGKVP Hostel Admission 2026 : इन दस्तावेजों को लगाना होगा अनिवार्य
मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न करने होंगे—
छात्रावास नियमावली का 10 रुपये के ई-स्टाम्प/एफिडेविट पर सत्यापित प्रारूप
छात्रावास आवेदन पत्र
सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र
सत्र 2026-27 की प्रवेश शुल्क रसीद
जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
निवास प्रमाणपत्र
विद्यार्थी एवं माता-पिता का आधार कार्ड
चार पासपोर्ट आकार के फोटो
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई आवश्यक दस्तावेज संलग्न नहीं किया गया तो आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा।

MGKVP Hostel Admission 2026 : एकमुश्त जमा करनी होगी छात्रावास और मेस फीस
मुख्य गृहपति ने बताया कि कक्ष आवंटन के लिए छात्रावास शुल्क एवं मेस शुल्क एक साथ जमा करना अनिवार्य होगा।
MGKVP Hostel Admission 2026 : नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए शुल्क
छात्रावास शुल्क (एक सत्र) : ₹7,000
मेस शुल्क : ₹3,030 प्रति माह
तीन माह का अग्रिम मेस शुल्क : ₹9,090
दोनों शुल्क एकमुश्त जमा करने के बाद ही छात्रावास का आवंटन किया जाएगा।
MGKVP Hostel Admission 2026 : पुनः आवंटन के लिए 4 अगस्त अंतिम तिथि
आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास, लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास, डॉ. सम्पूर्णानन्द शोध छात्रावास एवं जे.के. महिला छात्रावास में रह रहे द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम वर्ष के स्नातक, स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष तथा शोधार्थियों को 4 अगस्त 2026 तक पुनः आवंटन शुल्क जमा करना होगा।
पुनः आवंटन शुल्क
छात्रावास शुल्क : ₹6,000
तीन माह का मेस शुल्क : ₹9,090
शुल्क जमा करने के बाद उसकी रसीद की छायाप्रति संबंधित छात्रावास कार्यालय में जमा करना भी अनिवार्य होगा।
MGKVP Hostel Admission 2026 : मेस खाते की जानकारी
विश्वविद्यालय ने छात्रावासवार मेस खाते भी जारी किए हैं—
आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास – 50128743869
लाल बहादुर शास्त्री एवं डॉ. सम्पूर्णानन्द शोध छात्रावास – 50128744863
जे.के. महिला छात्रावास – 50128742403
3 अगस्त से शुरू होगी MBA की प्रवेश प्रक्रिया
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रबंधनशास्त्र अध्ययन संस्थान में संचालित एमबीए (MBA) पाठ्यक्रम में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी।
MGKVP Hostel Admission 2026 : संस्थान के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया वाणिज्य एवं प्रबंधनशास्त्र संकाय भवन में पूर्वाह्न 10:30 बजे से आयोजित की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।