Rotary Club Varanasi North Tree Plantation : रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ ने डालिम्स स्कूल सनबीम, रोहनिया में 1300 फलदार पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में डीजी इलेक्ट रोटेरियन दिनेश गर्ग ने बच्चों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
Rotary Club Varanasi North Tree Plantation : वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ द्वारा शनिवार को डालिम्स स्कूल सनबीम, रोहनिया में भव्य वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच लगभग 1300 फलदार पौधों का वितरण किया गया, ताकि प्रत्येक छात्र अपने घर या आसपास एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण अभियान का हिस्सा बन सके। साथ ही विद्यालय परिसर में भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
Rotary Club Varanasi North Tree Plantation : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट (DG Elect) रोटेरियन दिनेश गर्ग रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकता है।
Rotary Club Varanasi North Tree Plantation : विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरमीत कौर ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन देते हुए प्रकृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी का आधार हैं और इनके संरक्षण से ही स्वस्थ जीवन संभव है। वहीं उपप्रधानाचार्या सुरभि गुप्ता ने भी रोटरी क्लब के इस सामाजिक अभियान की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Rotary Club Varanasi North Tree Plantation : रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ के अध्यक्ष रोटेरियन अशोक सुल्तानिया ने कहा कि क्लब लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन एवं सभी रोटेरियनों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Rotary Club Varanasi North Tree Plantation : कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. राकेश जायसवाल ने किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को वितरित किए गए फलदार पौधों का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करना भी है।
Rotary Club Varanasi North Tree Plantation : इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. राकेश मोहन, पीपी रोटेरियन सुरेश खंडेलवाल, पीपी रोटेरियन गणेश अग्रवाल, रोटेरियन राकेश रस्तोगी, रोटेरियन विजय केशरी, रोटेरियन शुभश्री जायसवाल, रोटेरियन एस.के. अग्रवाल सहित रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Rotary Club Varanasi North Tree Plantation : कार्यक्रम के समापन पर क्लब की ओर से सभी सदस्यों, विद्यालय प्रशासन तथा विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। आयोजकों ने कहा कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।