MGKVP NEP 2020 Refresher Course : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के रिफ्रेशर कोर्स में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC), मल्टीपल एंट्री-एग्जिट सिस्टम और समावेशी शिक्षा पर विशेषज्ञों ने विस्तार से व्याख्यान दिया।
MGKVP NEP 2020 Refresher Course : काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान, रिफ्रेशर कोर्स में अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और समावेशी शिक्षा पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
MGKVP NEP 2020 Refresher Course : वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (MMTTC) द्वारा आयोजित 12 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के अंतर्गत शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े शिक्षाविदों ने नई शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण प्रावधानों, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC), बहुविषयक शिक्षा, समावेशी शिक्षा तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण प्रणाली पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।
MGKVP NEP 2020 Refresher Course : शिक्षा शास्त्र विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात के डॉ. जयप्रकाश सिंह ने अपने व्याख्यान में कहा कि एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (Academic Bank of Credits-ABC) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विकसित एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक क्रेडिट सुरक्षित रूप से संग्रहित किए जाते हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच स्थानांतरित एवं पुनः उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था विद्यार्थियों को अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से क्रेडिट अर्जित करने की सुविधा प्रदान करती है। साथ ही अध्ययन की अवधि में लचीलापन, मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट सिस्टम तथा बहुविषयक शिक्षा को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था विद्यार्थियों को रोजगार, कौशल विकास और उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
MGKVP NEP 2020 Refresher Course : रिफ्रेशर कोर्स के निदेशक प्रो. रमाकांत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक लचीला, गुणवत्तापूर्ण, समावेशी, बहुविषयक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार, शोध, कौशल और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देना भी है।
MGKVP NEP 2020 Refresher Course : कार्यक्रम की दूसरी वक्ता पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के शिक्षा शास्त्र विभाग की प्रो. जगप्रीत कौर ने समावेशी शिक्षा पर व्याख्यान देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की विविधता को समझना ही समानता की दिशा में पहला कदम है और समानता ही समावेशन का आधार बनती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता, पृष्ठभूमि और आवश्यकताओं का सम्मान करना ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहचान है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समावेशी शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए विविधताओं को स्वीकार करना और प्रत्येक व्यक्ति को उसकी विशिष्ट पहचान एवं महत्व के आधार पर सम्मान देना आवश्यक है। तभी शिक्षा वास्तव में सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित कर सकेगी।
MGKVP NEP 2020 Refresher Course : कार्यक्रम का संचालन अनुपम मिश्रा ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत दीपशिखा श्रीवास्तव ने किया। तकनीकी सहयोग डॉ. ध्यानेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. विनय सिंह, त्रियंबिका सिंह, सारिका एवं सरस्वती ने प्रदान किया।
MGKVP NEP 2020 Refresher Course : रिफ्रेशर कोर्स के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों को नई शिक्षा व्यवस्था, नवाचार और शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है।