MGKVP Mass Tree Plantation : काशी विद्यापीठ में वृहद वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी पद्धति से लगाए गए 1600 से अधिक पौधे

MGKVP Mass Tree Plantation : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मुख्य परिसर, गंगापुर एवं भैरोतालाब परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत मियावाकी पद्धति से 1600 से अधिक फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने अभियान का शुभारंभ कर ‘एक छात्र–एक पेड़’ संकल्प का आह्वान किया।

MGKVP Mass Tree Plantation : काशी विद्यापीठ के मुख्य व गंगापुर परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान, मियावाकी पद्धति से लगाए गए 1600 से अधिक पौधे

MGKVP Mass Tree Plantation : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के संकल्प को साकार करने की दिशा में रविवार को मुख्य परिसर, महाराजा (डॉ.) विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर तथा भैरोतालाब परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। 

MGKVP Mass Tree Plantation : जनभावनाओं एवं शासन के निर्देशों के क्रम में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत मियावाकी पद्धति से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। गंगापुर परिसर में 1600 से अधिक फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

MGKVP Mass Tree Plantation : अभियान का शुभारंभ कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने प्रथम पौधा रोपित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करेगा, ताकि यह अभियान दीर्घकालिक पर्यावरणीय परिवर्तन का आधार बन सके।

MGKVP Mass Tree Plantation : मुख्य परिसर में मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण किया गया, जिससे कम स्थान में अधिक संख्या में पौधों का विकास संभव हो सके। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रो. अमिता सिंह, प्रभारी अभियंत्रण प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. अम्बरीष राय सूचो, डॉ. गंगाधर, डॉ. मुकेश पंथ, डॉ. जयशंकर सिंह, संपत्ति अधिकारी डॉ. सूर्यनाथ सिंह सहित अनेक प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

MGKVP Mass Tree Plantation : गंगापुर परिसर में भी बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। यहां कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. राकेश तिवारी, प्रो. पीताम्बर दास तथा परिसर प्रभारी डॉ. मनीष कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों एवं अधिकारियों ने पौधे लगाए। अभियान के दौरान नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, आम, जामुन सहित अनेक फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया, जो परिसर के पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करने में सहायक होंगे।

MGKVP Mass Tree Plantation : इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने ‘एक छात्र–एक पेड़’ संकल्प को भी आगे बढ़ाया। इसके तहत विद्यार्थियों को एक-एक पौधा गोद देकर उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण का दायित्व सौंपा गया। साथ ही विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ेंगे।

MGKVP Mass Tree Plantation : अभियान के दौरान पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों के उपयोग पर विशेष बल दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण, सिंचाई और नियमित निगरानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लगाए गए पौधे विकसित होकर हरित परिसर की पहचान बन सकें।

MGKVP Mass Tree Plantation : वृहद वृक्षारोपण अभियान में महाराजा (डॉ.) विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर एवं भैरोतालाब परिसर के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, प्रशासनिक अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। विश्वविद्यालय का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *