Yogi Adityanath Teacher Graduate Conference : वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 14 अक्टूबर को शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
Yogi Adityanath Teacher Graduate Conference : शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन को संबोधित करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, भाजपा ने तैयारियों के लिए कसी कमर
Yogi Adityanath Teacher Graduate Conference : वाराणसी में 14 अक्टूबर को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा महासम्मेलन, शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारी
Yogi Adityanath Teacher Graduate Conference : वाराणसी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 से पहले शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 14 अक्टूबर, बुधवार को वाराणसी स्थित सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन (जनसभा) का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। भाजपा इस आयोजन के माध्यम से शिक्षक, स्नातक, अधिवक्ता, चिकित्सक, विद्यार्थियों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटी है।
Yogi Adityanath Teacher Graduate Conference : महासम्मेलन की तैयारियों और इसे सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा के लिए रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सम्मेलन की महत्ता पर प्रकाश डाला और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में शिक्षक एवं स्नातक मतदाता भी शामिल हुए।
Yogi Adityanath Teacher Graduate Conference : शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जीत हासिल करना पार्टी के लिए आवश्यक है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और संबंधित प्रकोष्ठों को समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि 14 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से व्यापक स्तर पर संपर्क और जनसंवाद शुरू करने की अपील की।
Yogi Adityanath Teacher Graduate Conference : शिक्षक, स्नातक और प्रबुद्ध वर्ग की भागीदारी पर जोर
अशोक चौरसिया ने कहा कि महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक, स्नातक, अधिवक्ता, डॉक्टर, छात्र और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में अब 10 दिन से भी कम समय शेष है। ऐसे में चुनाव की तैयारियों को गति देना और मतदाताओं से निरंतर संवाद बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे विद्यालयों और संबंधित संस्थानों के साथ संपर्क स्थापित करने के अलावा मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे संवाद करें। इसके लिए मतदाता सूची का गंभीरता से अध्ययन कर संपर्क अभियान को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Yogi Adityanath Teacher Graduate Conference : मतदाता सूची के अध्ययन के साथ शुरू होगा संपर्क अभियान
बैठक में चुनावी रणनीति के तहत मतदाता सूची के अध्ययन, मतदाताओं की पहचान और उनसे नियमित संपर्क बनाए रखने पर चर्चा हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता जरूरी है। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं तक पहुंचना होगा। भाजपा की इस बैठक को 14 अक्टूबर को होने वाले महासम्मेलन की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी का जोर सम्मेलन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के बीच संपर्क बढ़ाने पर है।
बैठक में ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
बैठक में अनूप जायसवाल, प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र राय, शिक्षक प्रकोष्ठ के कमलेश सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रबुद्ध वर्ग के दीपक राय, अखिलेश पाठक, विधि प्रकोष्ठ के सुरेश बहादुर सिंह, संजीव चौरसिया, छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष सिंह ‘आशु’, सत्येंद्र सिंह, खुशबू सिंह, अंकिता तिवारी, रजत जायसवाल तथा क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजित रावत ने दिया।