International Yoga Day 2026 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में वाराणसी में योग सप्ताह के तीसरे दिन आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सामूहिक योगाभ्यास, वृक्षारोपण और योग जनजागरूकता पदयात्रा में भाग लिया। उन्होंने योग को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम बताया।
International Yoga Day 2026 : योग सप्ताह के तीसरे दिन आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया सामूहिक योगाभ्यास, पदयात्रा और वृक्षारोपण
International Yoga Day 2026 : वाराणसी, 17 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, वाराणसी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए योग, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास किया, औषधीय पौधों का रोपण किया तथा विशाल योग जनजागरूकता पदयात्रा का नेतृत्व किया।
International Yoga Day 2026 : प्रातः 7 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
International Yoga Day 2026 : योगाभ्यास के उपरांत आयुष मंत्री ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा औषधीय पौधों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
International Yoga Day 2026 : योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : डॉ. दयालु
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि ‘योग’ का वास्तविक अर्थ जोड़ना है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने वाली वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है।
International Yoga Day 2026 : उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के परिणामस्वरूप योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व के अनेक देशों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग करने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और योग सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवन का आधार है।
International Yoga Day 2026 : लहुराबीर तक निकली विशाल योग जनजागरूकता पदयात्रा
योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित योग जनजागरूकता पदयात्रा प्रातः 8 बजे राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई। यह पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
International Yoga Day 2026 : चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचने पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही योग जनजागरूकता पदयात्रा का समापन हुआ।
International Yoga Day 2026 : बड़ी संख्या में चिकित्सक, शिक्षक और छात्र रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो. डी.के. मौर्य, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मिश्र, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय, गौरव राठी, संतोष सैनी, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. संजय प्रकाश, डॉ. अंजना सक्सेना, डॉ. अरुण दत्त राजौरिया, डॉ. विजय राय, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, अरुण पांडेय, जय विश्वकर्मा, अरुण मिश्रा, सुधीर त्रिपाठी, अनूप जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, राजू जाजोदिया, रिंकू केशरी, पुनीत केसरी सहित समस्त चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
International Yoga Day 2026 : योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।