Women Reservation Bill India : वाराणसी में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और सपा पर महिला विरोधी सोच का आरोप लगाया।

Women Reservation Bill India : नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने जैसे ऐतिहासिक कदम पर विपक्ष का रवैया उसकी वास्तविक सोच को उजागर करता है।
Women Reservation Bill India : आयुष मंत्री ने आरोप लगाया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी जैसे दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन देने के बजाय उसमें बाधाएं खड़ी कीं। उनका कहना है कि जब देश की आधी आबादी को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की बात आई, तब विपक्ष ने सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी।

Women Reservation Bill India : डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बिल को रोकने के बाद विपक्षी दलों द्वारा जश्न मनाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को भी दर्शाता है। उन्होंने इसे ‘महिला विरोधी सोच’ करार देते हुए कहा कि यह वही दल हैं जिन्हें लंबे समय तक सत्ता में रहने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
Women Reservation Bill India : उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जब-जब महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने के लिए ठोस पहल की गई, विपक्ष ने उसका विरोध किया। आयुष मंत्री ने विश्वास जताया कि देश की माताएं और बहनें अब पूरी तरह जागरूक हैं और विपक्ष के दोहरे चरित्र को समझ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से इन दलों को जवाब देगी।

Women Reservation Bill India : प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. दयालु ने कहा कि इंडी गठबंधन के दल महिलाओं के अधिकारों पर केवल राजनीति करते हैं, लेकिन जब वास्तविक सशक्तिकरण की बात आती है, तो वे पीछे हट जाते हैं। अब देश की आधी आबादी इस मानसिकता को पहचान चुकी है और परिवर्तन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।