Varanasi Drain Cleaning : वाराणसी में मानसून से पहले नगर निगम ने नाला और सीवर सफाई अभियान तेज कर दिया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों को 15 दिनों में गलीपिट सफाई और मरम्मत पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है।

Varanasi Drain Cleaning : मानसून से पहले वाराणसी के सभी नाले होंगे साफ, महापौर खुद करेंगे मॉर्निंग निरीक्षण
Varanasi Drain Cleaning : वाराणसी। मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने व्यापक स्तर पर नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया है। शहर के छोटे-बड़े नालों, सीवर लाइनों और गलीपिटों की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि मानसून से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई हरहाल में पूरी कर ली जाएगी।

Varanasi Drain Cleaning : गुरुवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में महापौर Ashok Kumar Tiwari ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर में चल रहे नाला सफाई और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। महापौर ने कहा कि मानसून से पहले सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सके। महापौर ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कागजों पर सफाई दिखाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी विभागों की जवाबदेही भी तय की गई है।

Varanasi Drain Cleaning : बैठक में सामान्य विभाग को छोटे नालों की सफाई और गलीपिटों की मरम्मत का जिम्मा सौंपा गया। वहीं जलकल विभाग को सीवेज लाइनों की सफाई और सुपर सकर मशीनों के माध्यम से सीवर जाम की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को प्रतिदिन साफ किए गए नालों और गलीपिटों का पूरा विवरण देने को कहा गया है। महापौर ने शहर के नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण पानी का बहाव रुक जाता है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है। ऐसे स्थानों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
Varanasi Drain Cleaning : महापौर Ashok Kumar Tiwari ने अब तक साफ किए जा चुके नालों की सूची भी तलब की है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की औचक जांच कराई जाएगी। साथ ही वह स्वयं सोमवार से सुबह 7:30 बजे शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर नाला सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। नगर आयुक्त Himanshu Nagpal ने अधिकारियों को 15 दिनों के विशेष अभियान के तहत सभी गलीपिटों की सफाई और मरम्मत कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि मानसून आने से पहले सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह, ओपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।