SIR deadline extension : भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित छह राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा बढ़ा दी है। ASD वोटर लिस्ट सत्यापन के लिए जारी पूरी राज्यवार समय-सारणी और प्रमुख निर्देश यहां देखें।
SIR deadline extension : चुनाव आयोग (ECI) ने मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) की प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की समयसीमा बढ़ा दी है। यह विस्तार विशेष रूप से उन राज्यों के लिए महत्वपूर्ण है जहां मतदाता सूची के अद्यतन और फॉर्म भरने का कार्य धीमा रहा था। हालांकि इनमें पश्चिम बंगाल शामिल नहीं है, जहां एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पहले से ही सबसे ज्यादा आपत्ति जता रहा है।

SIR deadline extension : किन राज्यों में बढ़ी समयसीमा
- उत्तर प्रदेश (UP) फॉर्म भरने की नई अंतिम तिथि: 26 दिसंबर 2025, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी: 31 दिसंबर 2025
- तमिलनाडु (Tamil Nadu) फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 14 दिसंबर 2025, ड्राफ्ट रोल जारी: 19 दिसंबर 2025
- गुजरात (Gujarat) फॉर्म की अंतिम तिथि: 14 दिसंबर 2025, ड्राफ्ट रोल: 19 दिसंबर 2025
- मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) एसआईआर प्रक्रिया: 18 दिसंबर 2025 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची: 23 दिसंबर 2025
- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) एसआईआर प्रक्रिया: 18 दिसंबर 2025 तक, ड्राफ्ट रोल: 23 दिसंबर 2025
- अन्य राज्य (पहले जारी शेड्यूल के अनुसार)

केरल: एसआईआर: 18 दिसंबर तक, ड्राफ्ट लिस्ट: 23 दिसंबर 2025
SIR deadline extension : जिन राज्यों में समयसीमा आज (11 दिसंबर) को खत्म
निम्नलिखित राज्यों में SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 ही बरकरार है। गोवा, गुजरात,लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल इन राज्यों में 16 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल रोल जारी होंगे।
SIR deadline extension : SIR प्रक्रिया पर ECI का नया निर्देश
चुनाव आयोग ने 10 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया, जिसके तहत ASD मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों को सौंपना अनिवार्य। ASD का मतलब है—Absent, Shifted, Dead या Duplicate Voters। ECI ने राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बूथ स्तर अधिकारी (BLO) स्थानीय राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट इनके साथ ASD सूची साझा करें।

SIR deadline extension : BLO तीन बार घर जाकर भी न मिलें तो नाम ASD में, जो मतदाता लगातार 3 बार विजिट के बावजूद नहीं मिले या संपर्क नहीं हो पाया, उन्हें ASD श्रेणी में रखा गया है।
मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन से पहले शुद्धिकरण जरूरी है । गलत प्रविष्टियाँ हटाने या सुधारने के लिए BLO और राजनीतिक दलों के एजेंट हर बूथ पर बैठक करेंगे। ASD सूची का सत्यापन करेंगे।
SIR deadline extension : कितने अधिकारी शामिल होंगे?
ECI के अनुसार, लगभग 5 लाख BLO, 12 लाख+ बूथ स्तर एजेंट देशभर में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बूथ-स्तर बैठकों में शामिल होंगे।
SIR deadline extension : चुनाव आयोग का यह फैसला मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटि-रहित बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया 2026 में संभावित होने वाले बड़े चुनावों के मद्देनज़र और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।