Rotary Club of Varanasi North: 36वें पदभार ग्रहण समारोह में अशोक सुल्तानिया ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Rotary Club of Varanasi North: रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ का 36वां पदभार ग्रहण समारोह होटल सूर्या में आयोजित हुआ। अशोक सुल्तानिया ने अध्यक्ष और डॉ. राकेश जायसवाल ने सचिव पद की शपथ ली। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल देवव्रत ओहरी ने प्रेरक संबोधन दिया।

Rotary Club of Varanasi North: रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ का 36वां पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, अशोक सुल्तानिया ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Rotary Club of Varanasi North: वाराणसी। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ का 36वां पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होटल सूर्या के भव्य सभागार में उत्साह, गरिमा और पारिवारिक वातावरण के बीच आयोजित किया गया। समारोह में नए सत्र 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर अशोक सुल्तानिया ने क्लब के अध्यक्ष तथा डॉ. राकेश जायसवाल ने सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।

Rotary Club of Varanasi North: कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद डालिया मुखर्जी एवं उनकी टीम ने भजन संध्या और गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का औपचारिक आरंभ हुआ।

पूर्व अध्यक्ष ने उपलब्धियों का रखा लेखा-जोखा

Rotary Club of Varanasi North: समारोह के प्रथम सत्र में निवर्तमान अध्यक्ष रुचि भार्गव ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों, उपलब्धियों तथा क्लब में पारिवारिक सौहार्द की विस्तृत जानकारी दी। क्लब के संस्थापक सदस्य सुरेश खंडेलवाल ने क्लब की स्थापना से जुड़े संस्मरण साझा किए। वहीं पूर्व सचिव शुभश्री जायसवाल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Rotary Club of Varanasi North: भव्य अंदाज में हुआ नई कार्यकारिणी का स्वागत

द्वितीय सत्र में नव-निर्वाचित अध्यक्ष अशोक सुल्तानिया अपनी पूरी टीम के साथ भव्य स्वागत के बीच सभागार में पहुंचे। निवर्तमान अध्यक्ष रुचि भार्गव ने उन्हें अध्यक्षीय कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा। वहीं पूर्व सचिव शुभश्री जायसवाल ने डॉ. राकेश जायसवाल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए सचिवीय पिन पहनाई।

Rotary Club of Varanasi North: क्लब के वरिष्ठ सदस्य इंद्रसेन सिंह ने अध्यक्ष को तथा अतुल जायसवाल ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सह मंडल अध्यक्ष अविनाश मेहरोत्रा ने नए सदस्यों को रोटरी पिन एवं किट प्रदान कर सम्मानित किया।

लेफ्टिनेंट कर्नल देवव्रत ओहरी का प्रेरक संबोधन

Rotary Club of Varanasi North: समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवव्रत ओहरी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय सेना के अनुभव, देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा चुनौतियों, आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए।

Rotary Club of Varanasi North: उन्होंने अपने सैन्य जीवन की सफलताओं और असफलताओं से मिली सीख को उपस्थित जनों के साथ साझा करते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व और सकारात्मक सोच किस प्रकार सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। साथ ही उन्होंने कॉर्पोरेट जगत में अपने अनुभवों के आधार पर घाटे में चल रही संस्थाओं को पुनर्जीवित करने की प्रबंधन रणनीतियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उनका प्रेरणादायक व्याख्यान उपस्थित रोटेरियनों ने खूब सराहा। अध्यक्ष अशोक सुल्तानिया ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Rotary Club of Varanasi North: नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में डॉ. राकेश जायसवाल सचिव, नर्मदानंद दुबे सार्जेंट-एट-आर्म, राकेश रस्तोगी उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, सतीश जैन क्लब समन्वयक, अनिल केसरी संयुक्त सचिव, विजय केसरी अध्यक्ष-चयनित तथा दीपक माहेश्वरी अध्यक्ष-नामित बनाए गए।

Rotary Club of Varanasi North: इसके अतिरिक्त स्वाधीन वर्मा, रोली अग्रवाल, संजीव बोस, मनीष अग्रवाल, सुभाष जैन, मयंक शर्मा, जगदीश राय और हर्ष अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने निदेशक पद की शपथ ली।

Rotary Club of Varanasi North: बड़ी संख्या में रोटेरियन रहे मौजूद

समारोह में वाराणसी के विभिन्न रोटरी क्लबों के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें दीपक अस्थाना, अनिल जाजोदिया, अजय दुबे, शिवानंद सिंह, आयुष्मान सुरेखा, आभा साहू सहित अनेक रोटेरियन शामिल हुए।

Rotary Club of Varanasi North: इसके अलावा क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुरेश खंडेलवाल, प्रदीप जालान, डॉ. अनिल राय, दीपक माहेश्वरी, डॉ. राकेश मोहन, गणेश अग्रवाल, वर्षा श्रीवास्तव, राजेश भार्गव, डॉ. आर.सी.पी. गुप्ता, डॉ. डॉली श्रीवास्तव, डॉ. राजीव शुक्ला, सीमा शुक्ला, डॉ. अनूप मिश्रा, जी.पी. सिंह, पुष्पा राय, नंदकिशोर अग्रवाल, सी.के. त्रिवेदी, अनिल किंजवडेकर, नरेंद्र द्विवेदी, विनोद गुप्ता, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, वीना अग्रवाल, डॉ. संजीव शर्मा, मंजू शर्मा, रत्नेश जैन, डॉ. रोहित गुप्ता, वंदना गुप्ता, संजीव बोस एवं निमिषा बोस सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Rotary Club of Varanasi North: कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. शिव जी गुप्ता एवं डॉ. नीलम गुप्ता ने किया, जबकि अंत में विजय केसरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *