Purvanchal Expressway Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा- ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 की मौत

Purvanchal Expressway Accident : आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।

Purvanchal Expressway Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा- खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत

Purvanchal Expressway Accident : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कंधरापुर थाना क्षेत्र में 238 माइलस्टोन के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार खड़े ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Purvanchal Expressway Accident : मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चियां शामिल बताई जा रही हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Purvanchal Expressway Accident : 135 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही कार की रफ्तार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर कार काफी तेज गति से चल रही थी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार की रफ्तार करीब 135 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तेज स्पीड के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और अंदर बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

Purvanchal Expressway Accident : कार का ढांचा पूरी तरह बिखरा

हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दी। कार की छत, बोनट और केबिन बुरी तरह दब गए थे। सीटें टूटकर बिखर गईं और गाड़ी का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कार को पहचानना तक मुश्किल हो गया था। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने के लिए मौके पर बड़ी क्रेन बुलानी पड़ी।

Purvanchal Expressway Accident : राजस्थान नंबर के ट्रेलर से हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार जिस ट्रेलर से कार टकराई, उस पर राजस्थान का नंबर दर्ज था। हादसे के समय ट्रेलर एक्सप्रेस-वे पर खड़ा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ट्रेलर सड़क पर क्यों खड़ा था और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Purvanchal Expressway Accident : मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस को घटनास्थल से मनीष श्रीवास्तव नाम की एक आईडी मिली है। उस पर हरियाणा के फरीदाबाद और बिहार के सीवान का पता दर्ज बताया जा रहा है।आजमगढ़ पुलिस ने फरीदाबाद स्थित पते पर संपर्क किया, लेकिन वहां घर बंद मिला। अब पुलिस मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए बिहार पुलिस से संपर्क कर रही है।

Purvanchal Expressway Accident : मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीम

हादसे की सूचना मिलते ही थाना कंधरापुर पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया, लेकिन कार में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Purvanchal Expressway Accident : एसपी ट्रैफिक ने क्या कहा

एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली थी कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रेलर में एक कार घुस गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि हादसा बेहद गंभीर था और कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *