PM Modi Birthday 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेताओं ने रुद्राभिषेक किया। सेवा संकल्प बाइक यात्रा के 50 यात्रियों ने गंगा पूजन कर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।
PM Modi Birthday 2026: पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष रुद्राभिषेक, राजनाथ-योगी समेत कई नेताओं ने की पूजा
PM Modi Birthday 2026: वाराणसी, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई प्रमुख नेताओं ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
PM Modi Birthday 2026: कार्यक्रम में सांसद एवं अभियान के राष्ट्रीय संयोजक वी.डी. शर्मा तथा उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जे.पी.एस. राठौर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अतिथियों का अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया।
PM Modi Birthday 2026: बाबा विश्वनाथ का किया रुद्राभिषेक
काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित विशेष अनुष्ठान के दौरान अतिथियों ने बाबा विश्वनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया। रुद्राभिषेक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अन्य लोगों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि सभी ने भगवान से प्रधानमंत्री के दीर्घायु और आजीवन स्वस्थ रहने की प्रार्थना की तथा विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की कामना की।
PM Modi Birthday 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देश के लिए गर्व और सौभाग्य का दिन बताया। उन्होंने कहा कि सभी ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित राष्ट्र के विजन को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
PM Modi Birthday 2026: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन काशी विश्वनाथ मंदिर में मनाना ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री पर गर्व है और अगले 25 वर्षों में उनके नेतृत्व में भारत के विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है।
PM Modi Birthday 2026: सेवा संकल्प बाइक यात्रियों ने गंगा पूजन कर किया जलाभिषेक
PM Modi Birthday 2026: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर काशी से गुजरात के वडनगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के 50 सेवा यात्री भी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। पूर्वाह्न करीब 10 बजे यात्रियों के दल ने सबसे पहले ललिता घाट पर गंगा पूजन किया।
इसके बाद सेवा यात्रियों ने गंगाजल से भरे कलश अपने सिर पर रखे और ‘हर हर महादेव’ तथा ‘विकसित भारत का संकल्प हमारा’ का उद्घोष करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया।
PM Modi Birthday 2026: यात्रा के दौरान सेवा यात्रियों ने घाट से मंदिर के गर्भगृह तक के मार्ग में भारत माता, आदि शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन भी किया। काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने पर शंखनाद और डमरू दल के साथ बाइक यात्रियों का स्वागत किया गया।
PM Modi Birthday 2026: सेवा यात्रियों का किया गया स्वागत, हेलमेट भी भेंट
विश्वनाथ धाम में शहर दक्षिणी विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सभी सेवा यात्रियों को अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य अतिथियों ने यात्रियों को 76 किलो के लड्डू का प्रसाद वितरित किया।
PM Modi Birthday 2026: विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर सेवा यात्रियों के मस्तक पर तिलक लगाया गया और उन्हें हेलमेट भेंट किए गए। इसके बाद सभी 50 बाइक यात्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना हुए।
PM Modi Birthday 2026: पुरोहितों और सफाई कर्मचारियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में सेवा देने वाले पुरोहितों, आचार्यों और सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। आयोजन स्थल पर 76 किलो के लड्डू का प्रसाद भी श्रद्धालुओं और सेवा यात्रियों के बीच वितरित किया गया।
PM Modi Birthday 2026: कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सांसद एवं कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक वी.डी. शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जे.पी.एस. राठौर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी प्रदीप भंडारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, प्रियांशु तिवारी सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में हुए इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, सेवा संकल्प और सम्मान समारोह के माध्यम से जन्मदिन कार्यक्रम को आयोजित किया गया।