HPV Awareness Seminar : राष्ट्रहित में बच्चियों की शिक्षा, पालन-पोषण और स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान – प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

HPV Awareness Seminar : काशी विद्यापीठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर HPV जागरूकता सेमिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 50 बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाई गई और कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

HPV Awareness Seminar : काशी विद्यापीठ में HPV जागरूकता सेमिनार और ‘आनन्दी मां-एक जीवन बचाओ’ अभियान आयोजित, 50 बालिकाओं का हुआ HPV टीकाकरण

HPV Awareness Seminar : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग एवं चिकित्सा विज्ञान संकाय तथा स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को ‘कैंसर मुक्त भारत यात्रा 2026-27’, HPV जागरूकता सेमिनार एवं ‘आनन्दी मां-एक जीवन बचाओ’ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, HPV संक्रमण से बचाव और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

HPV Awareness Seminar : कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि राष्ट्रहित में बच्चियों की शिक्षा, पालन-पोषण और स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के स्वस्थ और शिक्षित होने से परिवार और समाज दोनों सशक्त होते हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ समझना और उन पर जागरूकता फैलाना आवश्यक है।

HPV Awareness Seminar : जागरूकता से कैंसर की रोकथाम पर जोर

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमित कुमार दुबे, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी तथा आलोक कुमार सिंह, उप प्रतिरक्षण अधिकारी, चंदौली ने HPV संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और आवश्यकता के अनुसार समय पर चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि समय रहते बीमारी की पहचान और उपचार से गंभीर परिणामों को कम किया जा सकता है। वक्ताओं ने बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से बालिकाओं को HPV से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

HPV Awareness Seminar : 50 बालिकाओं को लगाया गया HPV टीका

कार्यक्रम के दौरान चंदौली जनपद के प्राथमिक विद्यालयों की 50 बालिकाओं का HPV टीकाकरण किया गया। बालिकाओं को उनके संरक्षकों और अध्यापकों की मौजूदगी में वैक्सीन लगाई गई। आयोजन में चिकित्सा विभाग चंदौली तथा विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सहयोग किया।

वक्ताओं ने कहा कि एक स्वस्थ महिला परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समाज को नशामुक्त बनाने तथा स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने की बात कही।

HPV Awareness Seminar : विश्वविद्यालय के अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीश राय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, मानविकी एवं छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रो. संजय, पर्यटन अध्ययन संस्थान की निदेशक प्रो. भारती रस्तोगी, एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. सौम्या यादव, डॉ. जय प्रकाश यादव, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा, डॉ. कृष्ण मोहन द्विवेदी, डॉ. पीयूष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. चन्द्रशेखर, डॉ. संजय कुमार सोनकर, सतीश तिवारी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

HPV Awareness Seminar : कार्यक्रम का स्वागत चिकित्सा विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. पितांबर दास एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने किया। संचालन डॉ. चंद्रमणि ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय की चिकित्साधिकारी डॉ. रत्ना राय ने किया। चिकित्सा विभाग चंदौली एवं विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के अजीत कुमार चौबे, बालेन्द्र सहित पूरी टीम ने टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *