Nitin Nabin Varanasi Visit : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम काशी आगमन पर 28 अप्रैल को भव्य स्वागत की तैयारी, बाबतपुर एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक होगा जोरदार अभिनंदन।

Nitin Nabin Varanasi Visit : ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ होगा स्वागत, कई प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं की तैनाती
वाराणसी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम काशी आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 अप्रैल को पूर्वान्ह लगभग 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर) पहुंचेंगे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन करेंगे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद उनका काफिला सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगा, जहां वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे बरेका में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।
Nitin Nabin Varanasi Visit : जगह-जगह होगा स्वागत

भाजपा ने बाबतपुर एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक के पूरे मार्ग को स्वागत स्थलों में बदलने की योजना बनाई है। प्रमुख स्थानों में शिवपुर, अतुलानंद, पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन और मंदिर परिसर शामिल हैं। इन सभी जगहों पर पार्टी कार्यकर्ता फूलों की वर्षा कर और बैंड-बाजे के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
Nitin Nabin Varanasi Visit : कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारियां दी गई हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से यह कार्यक्रम एक विशाल जन-स्वागत में बदलने की तैयारी है।