International Yoga Week Varanasi : वाराणसी के नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। सैकड़ों लोगों ने योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया।

International Yoga Week Varanasi : नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
International Yoga Week Varanasi : वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर सोमवार प्रातः अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सहभागिता करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला और नागरिकों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

International Yoga Week Varanasi : कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी प्रखर कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पारस यादव ‘पप्पू’ एवं डॉ. दीपिका दवे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. नितेश श्रीवास्तव, एसडीएम पवन कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय यादव, दिनेश यादव, गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’ तथा गौरव राठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
International Yoga Week Varanasi : सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
नमो घाट पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मंत्रीद्वय सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुषों एवं महिलाओं ने योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया। योग शिक्षक दिनेश कुमार मौर्य एवं योग शिक्षिका आरती सिंह के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। सुबह की ताजी हवा और गंगा तट के आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित योग सत्र ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य, ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
International Yoga Week Varanasi : योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर : दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’
अपने संबोधन में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच का आधार है। उन्होंने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

International Yoga Week Varanasi : योग जन-जन के जीवन का अभिन्न अंग बन रहा : हंसराज विश्वकर्मा
विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में योग, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से योग आज जन-जन के जीवन का अभिन्न अंग बनता जा रहा है। योग न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त करता है।
International Yoga Week Varanasi : स्वस्थ और जागरूक समाज निर्माण की दिशा में पहल
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर बल देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव, अवसाद और अनेक जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है। अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और योग को जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर आयुष मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी सहित आयुष विभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
International Yoga Week Varanasi : अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत आगामी दिनों में भी वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर योग प्रशिक्षण, जन-जागरूकता कार्यक्रम और सामूहिक योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। योग सप्ताह का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देना है।