MGKVP Women Kabaddi Team : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की महिला कबड्डी टीम ने पूर्वी क्षेत्र अन्तर्विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मुकाबले जीते। टीम ने महाराजा श्री चन्द्रा भंज देव विश्वविद्यालय को 53-20 से हराया।
MGKVP Women Kabaddi Team : काशी विद्यापीठ की महिला कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन, दो मुकाबलों में दर्ज की बड़ी जीत
MGKVP Women Kabaddi Team : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की महिला कबड्डी टीम ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अन्तर्विश्वविद्यालय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मुकाबलों में प्रभावी जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रक्षापंक्ति के दम पर दोनों मैचों में विपक्षी टीमों को बड़े अंतर से पराजित किया।
MGKVP Women Kabaddi Team : क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ की टीम का पहला मुकाबला शहीद महेन्द्रा कर्मा विश्वविद्यालय के साथ हुआ। इस मैच में काशी विद्यापीठ की खिलाड़ियों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा और शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 33-19 अंकों से अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने रेडिंग के साथ-साथ डिफेंस में भी बेहतर तालमेल दिखाया और विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। इसके बाद खेले गए दूसरे मुकाबले में काशी विद्यापीठ की टीम का सामना महाराजा श्री चन्द्रा भंज देव विश्वविद्यालय से हुआ। इस मैच में विद्यापीठ की टीम ने और अधिक आक्रामक अंदाज में खेलते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। काशी विद्यापीठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 53-20 अंकों के बड़े अंतर से जीत लिया।
MGKVP Women Kabaddi Team : दोनों मुकाबलों में प्रियंका पटेल, अमृता यादव, रीतू पाल और सोनाली पटेल का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। इन खिलाड़ियों ने टीम के लिए महत्वपूर्ण अंक जुटाने के साथ-साथ रक्षात्मक खेल में भी अहम योगदान दिया। टीम के सामूहिक प्रदर्शन और बेहतर रणनीति के चलते काशी विद्यापीठ ने प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की है।
MGKVP Women Kabaddi Team : टीम की लगातार जीत पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने खिलाड़ियों, कोच और टीम प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने टीम के आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई। प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ की टीम के मैनेजर डॉ. अमित कुमार गौतम, कोच इति प्रजापति तथा प्रभारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह हैं। टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन से विश्वविद्यालय के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।