MGKVP Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में 11 जुलाई को तीन पाठ्यक्रमों की दूसरी काउन्सिलिंग, बीएससी बायो ग्रुप की काउन्सिलिंग 9-10 जुलाई को

MGKVP Admission 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए मास कम्युनिकेशन, बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट और बीएससी गणित की दूसरी काउन्सिलिंग 11 जुलाई 2026 को होगी। बीएससी बायो ग्रुप की काउन्सिलिंग 9-10 जुलाई को आयोजित होगी। जानें जरूरी दस्तावेज, फीस जमा करने की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश।

MGKVP Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में 11 जुलाई को तीन पाठ्यक्रमों की दूसरी काउन्सिलिंग, बीएससी बायो ग्रुप की काउन्सिलिंग 9-10 जुलाई को

MGKVP Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश कार्यक्रम के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग प्रक्रिया लगातार जारी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के निर्देशानुसार 11 जुलाई 2026 को बी.ए. (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन, बी.कॉम. रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट (AEDP) तथा बी.एस-सी. गणित की द्वितीय काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी।

MGKVP Admission 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह काउन्सिलिंग वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय में आयोजित होगी। काउन्सिलिंग पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन परिसर में बनाए गए काउंटर पर ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

MGKVP Admission 2026 : उसी दिन जमा करनी होगी प्रवेश फीस

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि काउन्सिलिंग के बाद अभ्यर्थियों को Paytm, Google Pay, UPI, डेबिट कार्ड अथवा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से शुल्क जमा करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर फीस जमा नहीं करता है तो उसका प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा और उसे दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि काउन्सिलिंग में शामिल होने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता या अन्य कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी।

MGKVP Admission 2026 : बीएससी गणित में अब तक 218 छात्रों ने लिया प्रवेश

प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि बुधवार को बी.एस-सी. गणित पाठ्यक्रम में 21 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके साथ ही इस पाठ्यक्रम में अब तक कुल 218 विद्यार्थी प्रवेश लेकर ऑनलाइन शुल्क जमा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुल्क जमा करने के तुरंत बाद नवप्रवेशित विद्यार्थियों को काउन्सिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड भी उपलब्ध कराया गया।

MGKVP Admission 2026 : बीएससी बायो ग्रुप की काउन्सिलिंग 9 और 10 जुलाई को

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बी.एस-सी. बायो ग्रुप के अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग 9 एवं 10 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से काउन्सिलिंग लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित तिथि पर सुबह 10:30 बजे वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र संकाय में उपस्थित होना होगा।

MGKVP Admission 2026 : अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे—

गेट पास

सभी मूल प्रमाण पत्र

सभी प्रमाण पत्रों की एक-एक स्वप्रमाणित फोटोकॉपी

दो पासपोर्ट (स्टाम्प) आकार के फोटो

आरक्षण श्रेणी का अद्यतन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

विश्वविद्यालय ने बताया कि मेरिट सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी अपना गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं।

MGKVP Admission 2026 : फीस उसी दिन ऑनलाइन जमा करना होगा अनिवार्य

प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने कहा कि काउन्सिलिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को उसी दिन ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क जमा नहीं करने की स्थिति में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी हर नई सूचना के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। प्रवेश संबंधी सूचनाएं केवल ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से ही भेजी जाएंगी।

MGKVP Admission 2026 : अभिभावकों के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय

प्रवेश काउन्सिलिंग में आने वाले अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के निर्देश पर समाज कार्य संकाय स्थित प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार को अभिभावकों के लिए प्रतीक्षालय के रूप में निर्धारित किया गया है, ताकि उन्हें काउन्सिलिंग के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

MGKVP Admission 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और छात्र हित में संचालित किया जा रहा है तथा सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *