mgkvp-phd-entrance-exam-2026-varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 4 मई 2026 को शोध प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया।
mgkvp-phd-entrance-exam-2026-varanasi : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शोध (PhD) प्रवेश परीक्षा का आयोजन 4 मई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी और इसके लिए मुख्य परिसर सहित वाराणसी के कुल तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

mgkvp-phd-entrance-exam-2026-varanasi : विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। उन्होंने आगे बताया कि जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र किसी कारणवश ऑनलाइन डाउनलोड नहीं हो पाया है, वे 4 मई को सुबह 7 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंत प्रशासनिक भवन में बनाए गए विशेष काउंटर से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें।
mgkvp-phd-entrance-exam-2026-varanasi : इसके अतिरिक्त कुलसचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने शोध प्रवेश परीक्षा से छूट के लिए वैध योग्यता जैसे जेआरएफ (JRF), नेट (NET) या यूजीसी द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता प्राप्त कर ली है और उसी श्रेणी में आवेदन किया है, उन्हें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे अभ्यर्थियों को सीधे नियमानुसार आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
mgkvp-phd-entrance-exam-2026-varanasi : विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा के दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।