MGKVP Counselling 2026 : काशी विद्यापीठ में एल-एल.बी. और एम.एड. समेत चार पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग 19 सितंबर को

MGKVP Counselling 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए एल-एल.बी., एल-एल.बी., एल-एल.एम. और एम.एड. पेड सीट की काउन्सिलिंग 19 सितंबर को होगी। साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए प्रो. के.के. सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

MGKVP Counselling 2026 : काशी विद्यापीठ : एल-एल.बी. व एम.एड. समेत चार पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग 19 सितंबर को, प्रो. के.के. सिंह बने नोडल अधिकारी

MGKVP Counselling 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय में बी.ए. एल-एल.बी., एल-एल.बी., एल-एल.एम. एवं एम.एड. (पेड सीट) में प्रवेश के लिए अगली काउन्सिलिंग 19 सितंबर को आयोजित की जाएगी। काउन्सिलिंग का आयोजन शिक्षाशास्त्र संकाय भवन में किया जाएगा।

MGKVP Counselling 2026 : विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि काउन्सिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग स्थल पर बनाए गए काउंटर से ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त माना जाएगा और उसे दोबारा फीस जमा करने अथवा प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। काउन्सिलिंग में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

MGKVP Counselling 2026 : वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए प्रो. के.के. सिंह नोडल अधिकारी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित करने की तैयारी भी की जा रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के लिए उपलब्ध स्थलों का विवरण, आवश्यक पौधों की संख्या, ट्री गार्डों की आवश्यकता तथा अन्य जरूरी जानकारी कार्यालय संयुक्त नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी को उपलब्ध कराई जानी है।

MGKVP Counselling 2026 : कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार इस कार्य के लिए समाजकार्य विभाग के प्रो. के.के. सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी के स्तर से परिसर में वृक्षारोपण के लिए आवश्यक स्थलों और संसाधनों से संबंधित विवरण तैयार कर संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *