Dr. Bhagwan Das : काशी विद्यापीठ के प्रथम कुलपति डॉ. भगवान दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, प्रो. ए.के. त्यागी ने किया नमन

Dr. Bhagwan Das : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रथम कुलपति भारत रत्न डॉ. भगवान दास की पुण्यतिथि पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Dr. Bhagwan Das : काशी विद्यापीठ के प्रथम कुलपति भारत रत्न डॉ. भगवान दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कुलपति प्रो. ए.के. त्यागी ने किया नमन

Dr. Bhagwan Das : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रथम कुलपति एवं भारत रत्न डॉ. भगवान दास की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने डॉ. भगवान दास के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कुलपति प्रो. त्यागी ने पंत प्रशासनिक भवन में स्थापित डॉ. भगवान दास के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इसके पश्चात उन्होंने केंद्रीय पुस्तकालय के सामने स्थित डॉ. भगवान दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Dr. Bhagwan Das : इस अवसर पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने डॉ. भगवान दास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके शैक्षिक, सामाजिक और बौद्धिक योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भगवान दास का जीवन और उनका कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। काशी विद्यापीठ के प्रथम कुलपति के रूप में उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षिक एवं वैचारिक परंपरा को मजबूत आधार प्रदान किया। प्रो. त्यागी ने कहा कि डॉ. भगवान दास के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके योगदान को स्मरण करते हुए विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

Dr. Bhagwan Das : श्रद्धांजलि कार्यक्रम में काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीष राय, डीन अकादमी प्रो. बंशीधर पाण्डेय, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, निदेशक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *