MGKVP Exam Update 2026: स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि जारी, 15 जून से स्किल डेवलपमेंट व माइनर/मेजर परीक्षाएं

MGKVP Exam Update 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण स्थगित हुई परीक्षाओं की नई तिथियां जारी कर दी हैं। वहीं स्नातक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के स्किल डेवलपमेंट तथा माइनर/मेजर पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 15 जून से आयोजित होंगी।

MGKVP Exam Update 2026: काशी विद्यापीठ ने जारी की स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि, 15 जून से शुरू होंगी स्किल डेवलपमेंट एवं माइनर/मेजर की परीक्षाएं

MGKVP Exam Update 2026: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण 09 एवं 10 जून को स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार मुख्य परिसर, गंगापुर परिसर, एनटीपीसी परिसर तथा संबद्ध महाविद्यालयों में आयोजित होने वाली सभी स्थगित परीक्षाएं अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी।

MGKVP Exam Update 2026: परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि 09 जून को प्रस्तावित परीक्षाएं अब 15 जून 2026 को तथा 10 जून को प्रस्तावित परीक्षाएं 17 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर ही आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि जिन प्रश्नपत्रों के लिए दो घंटे की अवधि निर्धारित है, उनकी परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी, जबकि तीन घंटे की अवधि वाले प्रश्नपत्रों की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।

MGKVP Exam Update 2026: विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बी.ए. एल.एल.बी. अष्टम सेमेस्टर एवं एल.एल.एम. चतुर्थ सेमेस्टर की 10 जून को प्रस्तावित परीक्षा भी पुनर्निर्धारित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 15 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।

MGKVP Exam Update 2026: 15 जून से होंगी स्किल डेवलपमेंट एवं माइनर/मेजर की परीक्षाएं

इसी क्रम में विद्यापीठ के ललित कला विभाग ने स्नातक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए स्किल डेवलपमेंट तथा माइनर/मेजर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं एवं मौखिकी कार्यक्रम की तिथियां भी घोषित कर दी हैं।

ललित कला विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि विभागीय परीक्षाएं एवं मौखिकी 15 जून से 23 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं विभाग में अपराह्न 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न होंगी।

MGKVP Exam Update 2026: उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने तथा विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करने की अपील की है। परीक्षा की विस्तृत समय-सारिणी विद्यापीठ की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

MGKVP Exam Update 2026: विद्यार्थियों को राहत

पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण परीक्षा कार्यक्रम में हुए बदलाव के बाद नई तिथियों की घोषणा से विद्यार्थियों को राहत मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार समयबद्ध ढंग से आयोजित कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *