MGKVP Campus Placement 2026 : बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए 184 छात्रों का साक्षात्कार

MGKVP Campus Placement 2026:महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हाइक एजुकेशन के सहयोग से बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट आयोजित हुआ। 184 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया और समूह चर्चा व साक्षात्कार में भाग लिया।

MGKVP Campus Placement 2026:काशी विद्यापीठ में ‘बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर’ पद के लिए विद्यार्थियों का हुआ साक्षात्कार

MGKVP Campus Placement 2026: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कैम्पस प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव नई दिल्ली स्थित एड-टेक कंपनी हाइक एजुकेशन के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के बिजनेस, वाणिज्य एवं कम्प्यूटर विभाग के स्नातक तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

MGKVP Campus Placement 2026: कैम्पस प्लेसमेंट सेल की समन्वयक एवं निदेशक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि प्रस्तावित पद ‘बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर’ के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के कुल 184 विद्यार्थियों ने गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया था। साक्षात्कार कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित बौद्ध भवन के पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ में आयोजित किया गया।

MGKVP Campus Placement 2026: कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के प्रतिनिधियों तुषार एवं प्रियांशी सराफ (एचआर एंड कैंपस स्पेशलिस्ट) द्वारा आयोजित प्री-प्लेसमेंट टॉक से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, प्रस्तावित पद की जिम्मेदारियों, प्रशिक्षण प्रक्रिया, करियर ग्रोथ, वेतन-भत्तों एवं अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने कंपनी प्रतिनिधियों से विभिन्न रोजगार संबंधी प्रश्न भी पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया।

MGKVP Campus Placement 2026: इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का ग्रुप डिस्कशन (GD) तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) आयोजित किया गया। कंपनी अधिकारियों ने विद्यार्थियों की संवाद क्षमता, नेतृत्व कौशल, टीमवर्क, समस्या समाधान क्षमता तथा विषयगत ज्ञान का मूल्यांकन किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, चयन प्रक्रिया के अगले चरण में सफल अभ्यर्थियों का वर्चुअल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों को हाइक एजुकेशन द्वारा जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे।

MGKVP Campus Placement 2026: साक्षात्कार प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी से कंपनी प्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट भी हुई। कुलपति ने हाइक एजुकेशन के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया तथा प्रतिभागी छात्रों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

MGKVP Campus Placement 2026: इस अवसर पर डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, मदन लाल सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय का यह प्लेसमेंट अभियान विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने और उन्हें रोजगारपरक अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *