MGKVP Promotion News:महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में करीब 20 वर्षों बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति हुई। कुल 20 कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक बनाया गया है, जबकि चार अन्य कर्मचारियों की पदोन्नति आगामी रिक्तियों के आधार पर होगी।
MGKVP Promotion News:काशी विद्यापीठ में 20 साल बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की प्रोन्नति, 20 कर्मी बने कनिष्ठ सहायक
MGKVP Promotion News: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) में लगभग दो दशक बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सोमवार को जारी आदेश के तहत 20 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नत कर तृतीय श्रेणी के पद कनिष्ठ सहायक पर नियुक्त किया गया है। इस निर्णय से विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
MGKVP Promotion News: विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि शासनादेश में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार चतुर्थ श्रेणी के नियमित कर्मचारियों की तृतीय श्रेणी पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया गया था। प्रोन्नति समिति की संस्तुतियों के आधार पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया।
MGKVP Promotion News: इन कर्मचारियों को मिली पदोन्नति
पदोन्नत होकर कनिष्ठ सहायक बनने वाले कर्मचारियों में सनत कुमार पाण्डेय, जनार्दन प्रसाद यादव, संजय कुमार सिंह, जीवन प्रसाद, पवन कुमार गोंड़, राजकुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, मोहम्मद हसमत अली, सर्वेश कुमार पाण्डेय, लाल बिहारी, जय सिंह, सोहन पाल, ओम प्रकाश यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, रियाज अहमद, ननकू राम, प्रेम नारायण पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार खरवार एवं लाल बहादुर शामिल हैं।
MGKVP Promotion News:विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को शासन द्वारा समय-समय पर अनुमन्य महंगाई भत्ता तथा अन्य सभी वित्तीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही उनके वेतन का निर्धारण नियमानुसार किया जाएगा।
MGKVP Promotion News: चार अन्य कर्मचारियों की पदोन्नति भी तय
कुलसचिव ने बताया कि 20 कर्मचारियों के अतिरिक्त चार अन्य कर्मचारियों की पदोन्नति भी निर्धारित की गई है, जो संबंधित पदों के सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त होने पर प्रभावी होगी। अजय कुमार की पदोन्नति 01 जुलाई 2026 को रियाज अहमद की सेवानिवृत्ति के बाद होगी। संतोष कुमार की पदोन्नति 01 अगस्त 2026 को प्रेम नारायण पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद होगी। उमाशंकर की पदोन्नति 01 अक्टूबर 2026 को संतोष कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद होगी। श्याम राज यादव की पदोन्नति 01 अप्रैल 2027 को मिथिलेश कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद होगी।
MGKVP Promotion News: कर्मचारियों में खुशी की लहर
करीब 20 वर्षों बाद हुई इस पदोन्नति प्रक्रिया को विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को इससे न केवल प्रशासनिक पहचान मिली है, बल्कि उनके वेतन और सेवा लाभों में भी वृद्धि होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय का कर्मचारियों ने स्वागत किया है।