MGKVP Entrance Exam 2026 : काशी विद्यापीठ में 29 व 30 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज होगी अभ्यर्थियों की उपस्थिति

MGKVP Entrance Exam 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 29 व 30 जून 2026 को आयोजित प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज की जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

MGKVP Entrance Exam 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

MGKVP Entrance Exam 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से इस वर्ष महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज करने का निर्णय लिया है।

MGKVP Entrance Exam 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश परीक्षा 29 एवं 30 जून 2026 को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू होने से फर्जी अभ्यर्थियों की संभावना पर रोक लगेगी तथा परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगी।

MGKVP Entrance Exam 2026 : प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन सहित अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाने की सलाह दी गई है।

MGKVP Entrance Exam 2026 : विश्वविद्यालय का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *