Bharat Tiwari Encounter : भरत तिवारी एनकाउंटर- बदला लेने की धमकी वाले वायरल वीडियो पर सिपाही आशीष तिवारी से SP ने मांगा स्पष्टीकरण

Bharat Tiwari Encounter : भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के बाद वायरल वीडियो से विवाद गहरा गया है। खुद को बिहार पुलिस का सिपाही बताने वाले आशीष तिवारी के कथित धमकी भरे वीडियो पर मोतिहारी एसपी ने जांच के आदेश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

Bharat Tiwari Encounter : भरत तिवारी के ‘चचेरे भाई’ पर बढ़ी मुश्किलें, एनकाउंटर का बदला लेने की धमकी वाले वीडियो पर SP सख्त

Bharat Tiwari Encounter : मोतिहारी। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। भरत तिवारी का ‘चचेरा भाई’ बताए जा रहे आशीष तिवारी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह भरत तिवारी की मौत का बदला लेने की बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बिहार पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

Bharat Tiwari Encounter : मामले को गंभीरता से लेते हुए मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तत्काल संज्ञान लिया है। एसपी ने वायरल वीडियो को लेकर आशीष तिवारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही पुलिस केंद्र के डीएसपी को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि वायरल वीडियो और उसमें किए गए दावों की पुष्टि होती है तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Bharat Tiwari Encounter : खुद को बिहार पुलिस का सिपाही बता रहा है आशीष

वायरल वीडियो में आशीष तिवारी खुद को बिहार पुलिस का जवान बताते हुए कथित तौर पर भरत भूषण तिवारी की मौत का बदला लेने की बात करता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस फिलहाल वीडियो की सत्यता, उसके निर्माण की परिस्थितियों और उसमें किए गए दावों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Bharat Tiwari Encounter : पहले भी कई विवादों में घिर चुका है पुलिसकर्मी

सूत्रों के मुताबिक, आशीष तिवारी का सेवा रिकॉर्ड पहले भी विवादों से जुड़ा रहा है। वह अनुशासनहीनता के कई मामलों में विभागीय कार्रवाई का सामना कर चुका है। बताया जाता है कि वर्ष 2023 में हरपुर थाना में नाइट ड्यूटी के दौरान उसने कथित रूप से एक साथी पुलिसकर्मी पर चाकू तान दिया था। इसके बाद वर्ष 2024 में पीपराकोठी थाना में तैनाती के दौरान सहकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और सर्विस रिवॉल्वर तानने का मामला भी सामने आया था।

Bharat Tiwari Encounter : इन घटनाओं के चलते विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन वृद्धि पर भी रोक लगाई थी। सूत्रों के अनुसार वह पहले से ही चार्जशीटेड है और विभागीय दंड भी झेल चुका है।

Bharat Tiwari Encounter : SP ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग अनुशासनहीनता और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। वायरल वीडियो की विस्तृत जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Bharat Tiwari Encounter : फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने तक पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *