MGKVP Summer Art Workshop : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का समापन 27 जून को होगा। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा।
MGKVP Summer Art Workshop : वाराणसी। राजा ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का समापन 27 जून को सायं 4 बजे विभाग के सभागार में होगा। कार्यशाला के समापन समारोह के साथ प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई उत्कृष्ट कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा।
MGKVP Summer Art Workshop : कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा होंगे। उनके सान्निध्य में कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों की रचनात्मक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
MGKVP Summer Art Workshop : बीस दिनों तक चली इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने चित्रकला, रेखांकन, रंग संयोजन तथा अन्य ललित कला विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। अनुभवी कलाकारों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक क्षमता को नई दिशा देने का प्रयास किया।
MGKVP Summer Art Workshop : समापन समारोह के बाद आयोजित कला प्रदर्शनी में कार्यशाला के दौरान तैयार की गई चुनिंदा कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मक सोच और कलात्मक अभिव्यक्ति का परिचय देने के साथ कला प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
MGKVP Summer Art Workshop : विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कला प्रेमियों एवं आमजन को कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया है। यह आयोजन युवा कलाकारों को मंच प्रदान करने और ललित कला के प्रति रुचि बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।