MGKVP Admission 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीएससी बायो में 183 विद्यार्थियों का प्रवेश पूरा हो गया है। 11 जुलाई को बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन, बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट और बीएससी गणित की दूसरी काउन्सिलिंग होगी। साथ ही शोध प्रवेश परीक्षा 2024-25 का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।
MGKVP Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को आयोजित प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बीएससी बायो पाठ्यक्रम में 10 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके साथ ही बीएससी बायो में कुल प्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 183 हो गई है।
MGKVP Admission 2026 : प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि विश्वविद्यालय में अब तक बीएफए में 60 तथा बी.म्यूज. में 23 विद्यार्थियों ने भी प्रवेश ले लिया है। उन्होंने बताया कि शुल्क जमा करने के तुरंत बाद नवप्रवेशित विद्यार्थियों को काउन्सिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध कराए गए, जिससे विद्यार्थियों को अलग से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
MGKVP Admission 2026 : 11 जुलाई को होगी तीन पाठ्यक्रमों की दूसरी काउन्सिलिंग
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि 11 जुलाई को निम्नलिखित पाठ्यक्रमों की द्वितीय काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी—
बी.ए. (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन
बी.कॉम. रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट (AEDP)
बी.एस-सी. गणित
यह काउन्सिलिंग वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र संकाय में आयोजित होगी।
MGKVP Admission 2026 : अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
प्रो. कामिल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से काउन्सिलिंग लिंक भेजा गया है, वे निर्धारित तिथि को सुबह 10:30 बजे गेट पास के साथ काउन्सिलिंग स्थल पर उपस्थित हों।
अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा—
गेट पास
सभी मूल प्रमाण पत्र
सभी प्रमाण पत्रों की एक-एक स्वप्रमाणित फोटो कॉपी
दो स्टाम्प साइज फोटो
श्रेणी (कैटेगरी) का अद्यतन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि काउन्सिलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन निर्धारित प्रवेश शुल्क ऑनलाइन माध्यम जैसे यूपीआई, गूगल पे, पेटीएम, डेबिट कार्ड आदि से जमा करना होगा।
MGKVP Admission 2026 : वेबसाइट पर उपलब्ध है मेरिट सूची
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संबंधित मेरिट सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट से मेरिट सूची देखने के साथ-साथ अपना गेट पास भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। प्रवेश काउन्सिलिंग संबंधी सूचना केवल ई-मेल अथवा एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
MGKVP Admission 2026 : शोध प्रवेश परीक्षा 2024-25 का परिणाम घोषित
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने शुक्रवार को शोध प्रवेश परीक्षा (PhD Entrance Test) 2024-25 का परिणाम भी घोषित कर दिया। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mgkvp.ac.in� अथवा विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए पीएचडी रिजल्ट लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों से अपील की कि वे प्रवेश से संबंधित आगे की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए विश्वविद्यालय के शोध अनुभाग से शीघ्र संपर्क करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।
MGKVP Admission 2026 : प्रवेश प्रक्रिया में मौजूद रहे अधिकारी
इस दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातक स्तरीय काउन्सिलिंग संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. रमन पंत, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार तथा हेमन्त मिश्र सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।