BHU UG Admission 2026: बीएचयू में 9,200 सीटों पर एडमिशन शुरू, 25 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

BHU UG Admission 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में यूजी एडमिशन 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 25 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन करें। जानें 9,200 सीटों, पात्रता, सीट अलॉटमेंट, CUET स्कोर और प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

BHU UG Admission 2026: बीएचयू में 9,200 सीटों पर स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 25 जुलाई तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

BHU UG Admission 2026: वाराणसी। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने गुरुवार देर रात यूजी प्रवेश के लिए समर्थ (Samarth) पोर्टल को लाइव कर दिया। अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।

BHU UG Admission 2026:पोस्ट ग्रेजुएट (PG) प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय ने अब स्नातक दाखिलों पर फोकस किया है। रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के लगभग एक सप्ताह बाद सीट आवंटन (Seat Allotment) की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

BHU UG Admission 2026: केवल पात्र अभ्यर्थी ही कर सकेंगे आवेदन

केंद्रीय प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाने के लिए समर्थ पोर्टल में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे जो संबंधित पाठ्यक्रम की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। इस नई व्यवस्था से अपात्र अभ्यर्थी प्रारंभिक चरण में ही बाहर हो जाएंगे, जिससे प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होगी और सीट आवंटन तेजी से किया जा सकेगा।

1,000 से अधिक विषय संयोजन, 9,200 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

BHU UG Admission 2026:विश्वविद्यालय के प्रवेश बुलेटिन के अनुसार इस वर्ष कला, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, दृश्य कला समेत विभिन्न संकायों के 1,000 से अधिक विषय संयोजनों में लगभग 9,200 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इन सीटों में सामान्य श्रेणी के अलावा विश्वविद्यालय कर्मचारियों के आश्रितों तथा अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए आरक्षित सीटें भी शामिल हैं। हर वर्ष बीएचयू में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए एक लाख से अधिक विद्यार्थी आवेदन करते हैं। हालांकि पात्रता, दस्तावेजों की कमी या काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने जैसे कारणों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित रह जाते हैं।

BHU UG Admission 2026:CUET स्कोर और दस्तावेजों का होगा ऑनलाइन सत्यापन

इस बार प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। समर्थ पोर्टल पर अभ्यर्थियों के CUET UG 2026 स्कोर, पात्रता अंकों तथा आवश्यक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। विश्वविद्यालय का मानना है कि डिजिटल वेरिफिकेशन से प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटिरहित होगी।

BHU UG Admission 2026:BFA और BPA के लिए अलग होगी प्रक्रिया

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) और बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (BPA) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल CUET स्कोर के आधार पर नहीं होगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रयोगात्मक परीक्षा (Practical Test) आयोजित की जाएगी, इसलिए इनकी सीट आवंटन प्रक्रिया अन्य पाठ्यक्रमों से अलग संचालित होगी।

BHU UG Admission 2026: अगस्त तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया

बीएचयू प्रशासन का लक्ष्य अगस्त 2026 तक स्नातक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं समय पर शुरू करना है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन और सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएगी।

BHU UG Admission 2026: काशी विद्यापीठ में भी जारी है प्रवेश अभियान

इधर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को आयोजित काउंसिलिंग में बीएससी बायो में 173 तथा बी.म्यूज. में 22 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश सेल की उप-समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल के अनुसार शुल्क जमा करने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 10 जुलाई को बीएससी बायो और बीएफए पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग आयोजित होगी।

BHU UG Admission 2026: संस्कृत विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में आज से आवेदन

वहीं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री और आचार्य पाठ्यक्रमों के लिए 10 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है।

BHU UG Admission 2026: विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश पंजीकरण शुल्क 200 रुपये रखा गया है और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी।

BHU UG Admission 2026:महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

यूजी रजिस्ट्रेशन शुरू: जारी

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)

सीट अलॉटमेंट: रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के लगभग एक सप्ताह बाद

प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का लक्ष्य: अगस्त 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *