MGKVP Protest Ban : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने 28 जुलाई 2026 को होने वाले 48वें दीक्षांत समारोह से पहले विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।
MGKVP Protest Ban : काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह से पहले बड़ा फैसला- विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी विधिक कार्रवाई
MGKVP Protest Ban : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने 48वें दीक्षांत समारोह के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन या विरोध कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र, छात्रा अथवा अन्य व्यक्ति परिसर में धरना-प्रदर्शन करता है तो उसे शासकीय एवं प्रशासकीय कार्यों में बाधा माना जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।
MGKVP Protest Ban : विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुसार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई 2026 को आयोजित होना है। समारोह की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए परिसर में शांति, सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
MGKVP Protest Ban : प्रो. के.के. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन चाहता है कि दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हो। ऐसे में किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन अथवा विरोध कार्यक्रम आयोजन व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न कर सकता है। इसलिए परिसर में इस प्रकार की गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी छात्र या छात्रा को विश्वविद्यालय से संबंधित किसी प्रकार की समस्या, शिकायत या प्रशासनिक विषय पर कोई कठिनाई है तो वे धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाने के बजाय संबंधित संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, पाठ्यक्रम प्रभारी, कार्यालय अधीक्षक, प्रभारी अथवा संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कराएं।
MGKVP Protest Ban : कुलानुशासक ने यह भी कहा कि यदि संबंधित स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, तो छात्र विश्वविद्यालय के संबंधित प्रशासनिक अधिकारी से मिलकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।
MGKVP Protest Ban : विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों एवं संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन करें तथा दीक्षांत समारोह की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करें।